29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार, Mar 18, 2026

महिला को लिफ्ट देकर की मारपीट, मोबाइल व पर्स छीना

विरोध करने पर पत्थर से महिला का सिर फोड़ दिया

Murder Case: 4 साल के बच्चे से लेकर युवा-बुजुर्ग की हत्या, आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

धार. जिले के धामनोद क्षेत्र में खलघाट से धरमपुरी जा रही 26 वर्षीय महिला के साथ लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। एक अज्ञात बाइक सवार ने मदद के बहाने महिला को लिफ्ट दी और सुनसान रास्ते पर ले जाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने महिला का मोबाइल और पर्स लूट लिया और विरोध करने पर पत्थर से सिर फोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को धामनोद से धार जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

कपड़े खरीदने निकली थी पीडि़ता

खरगोन जिले के झिरनिया (अंबादोचड़) निवासी तैय्यबा मंगलवार को कपड़े खरीदने खलघाट आई थी। महिला यहां खलघाट से धरमपुरी जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे धरमपुरी छोडऩे की बात करते हुए लिफ्ट दी। वहीं थोड़ी दूर जाने पर सुनसान रास्ते पर आरोपी बाइक सवार ने गाड़ी रोककर महिला के साथ मारपीट की। मोबाइल और पर्स में रखे करीब दो हजार रुपए छीन लिए। जब महिला ने विरोध किया, तो हमलावर ने दुपट्टे से उसका गला दबाया और सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया। लहुलुहान हालत में महिला वहीं पड़ी रही। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

धार अस्पताल में उपचार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बामनपुरी से घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से धामनोद अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को धार रेफर किया, जहां जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले के साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें