
डॉ. हरिसिंह गौर स्टेडियम में युवा सम्मेलन कार्यक्रम में 1700 युवा स्वयं सेवकों ने भाग लिया है। रविवार को तीन सत्रों में कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम संघ की 100 वीं, बिरसा मुंडा की 150 वीं और गुरू तेग बहादुर की 350 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। पहले सत्र में युवाओं का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम, दूसरे सत्र में युवा संवाद कार्यक्रम और तीसरे सत्र में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता सह क्षेत्र प्रचारक मध्य क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रेमशंकर ने कहा कि शस्त्र से शरीर को मारा जा सकता है पर व्यक्ति की प्रज्ञा और बुद्धि को नहीं।
सह क्षेत्र प्रचारक प्रेमशंकर ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को बताते हुए स्वामी विवेकानंद, गुरु तेग बहादुर, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जो 22 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता के आंदोलन को जन आंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वामी विवेकानंद ने समाज परिवर्तन में युवाओं का महत्व और भगवान राम के संबंध में भी बताया कि भगवान राम ने जिस धनुष को उठाया उसे रावण जैसी बलशाली व्यक्ति भी हिला नहीं सके, युवा संन्यासी गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए तीन शिष्यों का बलिदान दिया। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि मुगल काल में राष्ट्रीय एकता के प्रतीकों को तोड़ा गया और फिर अंग्रेजों ने यहां के इतिहास को बदल दिया। आचार्य चाणक्य ने कहा था शस्त्र से मरे हुए व्यक्ति मरा नहीं होता है परंतु यदि उसकी संस्कृति को नष्ट कर दिया जाए तो स्थाई रूप से मर जाता है। सह क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि शस्त्र से शरीर मर सकता है, लेकिन बुद्धि और प्रज्ञा नहीं मरती। अंग्रेजों ने राष्ट्र पर राज करने संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की। राष्ट्र को समाप्त करने के लिए उस देश के युवाओं की बुद्धि को नष्ट करने का प्रयत्न करना पड़ता है यही कार्य अंग्रेजों और आक्रांताओं ने किया था। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भी चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर समाज को संगठित होना पड़ेगा तभी देश का कल्याण होगा। 1942 में सत्याग्रह आंदोलन स्वयं सेवकों ने भाग लिया 1934 में वर्धा में हुए संघ के कार्यक्रम में महात्मा गांधी ने भाग लिया, जिसमें उन्होंने सामाजिक सद्भाव समरसता को देखकर डॉ. साहब की तारीफ की। निशांत देसाई ने संघ की स्थापना और व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। सह क्षेत्र प्रचारक ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को बताया। कार्यक्रम में संयोजक हर्ष अग्रवाल, राज बाबू प्रांत सह महाविद्यालय प्रमुख और जिला महाविद्यालय प्रमुख अक्षय उपस्थित रहे।
Published on:
12 Jan 2026 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
