
गोपालगंज थाना क्षेत्र की गुलाब कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्ण कुमार दुबे ने गोपालगंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थीए जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने पाया कि घटना के दिन आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने जित्तू उर्फ जितेन्द्र यादव निवासी बीएमसी के सामने दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पाया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके ऊपर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार दूसरे आराेपी की तलाश कर रही है।
Published on:
03 Feb 2026 04:53 pm

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
