Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह 10 बजे पहुंचना होगा सीट, लाइव लोकेशन के साथ फोटो अपलोड करना होगा, रजिस्ट्र के होल्ड पर लगेगी लगाम

The Deputy Registrar will not be able to leave his seat; if he disappears, he will be marked absent. The parties are forced to wait after the Deputy Registrar leaves his seat.

2 min read
The Deputy Registrar will not be able to leave his seat; if he disappears, he will be marked absent. The parties are forced to wait after the Deputy Registrar leaves his seat.

The Deputy Registrar will not be able to leave his seat; if he disappears, he will be marked absent. The parties are forced to wait after the Deputy Registrar leaves his seat.

Registration Department पंजीयन विभाग में संपदा-2 सॉफ्टवेयर लागू होने के बाद व्यवस्थाएं बदल गई हैं। नए सिस्टम में उप पंजीयक सीट पर नहीं है तो रजिस्ट्री नहीं होगी, लेकिन उप पंजीयक पुराने ढर्रे में चले आ रहे हैं। न समय पर कार्यालय आते हैं और कभी गायब हो जाते हैं। इससे पक्षकार को रजिस्ट्री के लिए इंतजार करना पड़ता है। अब विभाग ने उप पंजीयकों की इस मनमानी पर ब्रेक की तैयार कर ली है। ई अटेंडेस की व्यवस्था लागू होने जा रही है। सुबह 10 बजे से 10:15 बजे के बीच सीट से लाइव लोकेशन अपलोड करनी होगी। कार्यालय में आने के बाद लाइव रहना होगा। इस व्यवस्था के लागू होने से सुबह रजिस्ट्री को होल्ड पर रखते हैं, उस पर भी लगाम लगेगी।

एक अप्रेल से संपदा-2 सॉफ्टवेयर लागू हुआ था। इस सॉफ्टवेयर से रजिस्ट्री का स्वरूप बदल गया। अंगूठा, फोटो आधार से लिए जा रहे हैं, सिर्फ पक्षकार की कार्यालय में उपस्थिति दर्शाने के लिए फोटो खीचा जा रहा है और उसे सर्वर में अपलोड किया जा रहा है। पक्षकार का फोटो खिंचने के बाद उप पंजीयक का आंख व अंगूठा का बायोमेट्रिक लगेगा। 10 मिनट में रजिस्ट्री संपादित हो जाती है। यदि उप पंजीयक सीट पर नहीं है तो रजिस्ट्री नहीं होगी। उप पंजीयक मौके पर रहे, उसके लिए ई अटेंडेंस एप लागू किया है। उप पंजीयक की निगरानी का अधिकार जिला पंजीयकों को दिया गया है।

एक उप पंजीयक को तीन रजिस्ट्री होल्ड का अधिकार

- संपदा-2 सॉफ्टवेयर में एक उप पंजीयक को तीन रजिस्ट्री होल्ड करने का अधिकार दिया गया है। सुबह के समय कोई उप पंजीयक समय पर नहीं पहुंच पाया तो दूसरा कर्मचारी उप पंजीयक की आईडी पर तीन रजिस्ट्री होल्ड कर देता है। रजिस्ट्री होल्ड होने पर दूसरे उप पंजीयक के पास नहीं जाएगी। होल्ड करने वाला उप पंजीयक आएगा, तभी रजिस्ट्री होगी। यदि कार्यालय से कहीं जाते हैं तो होल्ड पर रजिस्ट्री डालकर चले जाते हैं।

- जिला स्तर पर उप पंजीयकों की संख्या अधिक होती है। यदि कोई उप पंजीयक सीट पर नहीं है तो रजिस्ट्री दूसरे के पास पहुंच जाएगी। उप पंजीयक के पसंदीदा दस्तावेज दूसरे के पास न जाए, इसलिए भी होल्ड लगा रहे हैं।

- तहसील स्तर के कार्यालय में पदस्थ उप पंजीयक जिला स्तर पर निवास करते हैं। ये समय पर नहीं पहुंचते हैं, लेकिन स्लॉट बुक होने के बाद पक्षकार कार्यालय पहुंच जाते हैं। उप पंजीयक के आने तक का इंतजार करना पड़ता है। तहसील स्तर के कार्यालय में एक उप पंजीयक तैनात रहता है।

निरीक्षण के अधिकारी संपदा-1 में हो गए थे खत्म

- वर्ष 2015 में संपदा-1 सॉफ्टवेयर लागू होने के बाद संपत्ति के निरीक्षण के अधिकार खत्म हो गए थे। कार्यालय में बैठकर रजिस्ट्री संपादित करनी थी। निरीक्षण की जिम्मेदारी जिला पंजीयकों की थी। संपदा-2 में संपत्ति की लाइव लोकेशन ली जाती है। नगर निगम से जनरेट आईडी से संपत्ति की ऑनलाइन दिख जाती है। जबकि जमीन के खसरे की जानकारी भू अभिलेख से ली जाती है।

- पूरे प्रदेश में ई अटेंडेंस की व्यवस्था लागू की जा रही है। सीट से लाइन लोकेशन एप पर अपलोड करनी होगी। कार्यालय में देर से पहुंचते हैं या कहीं सीट छोडक़र जाते हैं तो अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। अक्टूबर में व्यवस्था लागू हो जाएगी।

अशोक शर्मा, जिला पंजीयक