
राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच शाखा मुरार : महिलाओं ने गेम खेलकर जीते पुरस्कार
ग्वालियर. राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच, शाखा मुरार की ओर से नववर्ष मिलन समारोह एवं वसंतोत्सव मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, मंच प्रार्थना एवं नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंगलाचरण हर्षाली जैन द्वारा अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुलक जन चेतना मंच की राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूनम विनायका रहीं, जो ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष शशि जैन ने की। संचालन परिधि बाकलीवाल ने आभार प्रदर्शन कविता जैन ने किया।
कार्यक्रम में गेम्स, स्वागत गीत एवं तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। मजेदार खेलों में प्रिया जैन, लक्ष्मी जैन, सीमा जैन, सुषमा जैन, संगीता जैन एवं डॉली जैन विजेता रहीं।
Published on:
30 Jan 2026 07:46 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
