9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर में सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, 6 से ज्यादा यात्री घायल

Road Accident: घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे-62 पर पालीवाला बस स्टैंड के पास राजस्थान रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बस में सवार छह से अधिक यात्री घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Sri Ganganagar-Suratgarh road accident
Play video

रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत (फोटो- पत्रिका)

Sri Ganganagar-Suratgarh road accident: श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाइवे-62 पर सोमवार सुबह घने कोहरे ने मौत बनकर दस्तक दी। पालीवाला बस स्टैंड के पास करीब 8:30 बजे राजस्थान रोडवेज की बस और एक ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई, जबकि रोडवेज बस के चालक-परिचालक समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह हाइवे पर कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी भी साफ दिखाई नहीं दे रही थी। श्रीगंगानगर की ओर जा रही रोडवेज बस जैसे ही पालीवाला बस स्टैंड के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस और राहगीरों ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थानाधिकारी रामकुमार लेघा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर व एपेक्स हॉस्पिटल पहुंचाया।

बीकानेर निवासी ट्रक चालक की मौत, मची चीख-पुकार

ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने ट्रक चालक कैलाश (30) पुत्र मनफूल, निवासी जेगला रासीसर (बीकानेर) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, हादसे में घायल हुए बस चालक गुरमीत सिंह, परिचालक मनोज और यात्रियों का उपचार जारी है। सदर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर रास्ता साफ करवाया ताकि यातायात सुचारू हो सके।

घायलों की सूची

गुरमीत सिंह (38) - बस चालक (करणपुर)
मनोज (45) - परिचालक (26 पीबीएन)
लक्ष्मी (30), प्रेरणा (21), रामकुमार (25) - यात्री
ओमप्रकाश (72) व हरीश (29) - (श्रीगंगानगर)
वंदना (35), पूनम सोलंकी (27) व श्रीराम (45) - (निजी अस्पताल में भर्ती)