4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी, Jun 02, 2026

Bundi : बिरला ने रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं, विकास पर जोर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देर रात ग्राम पंचायत कोडिजा में रात्रि चौपाल और ग्राम संपर्क संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, आवश्यकताएं और विकास संबंधी सुझाव सुने। बिरला ने ग्रामवासियों से आपसी सहमति से विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने का आह्वान किया।

Lok Sabha Speaker Birla's Night Chopal

Lok Sabha Speaker Birla's Night Chopal

बूंदी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देर रात ग्राम पंचायत कोडिजा में आयोजित रात्रि चौपाल एवं ग्राम संपर्क संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, आवश्यकताएं और विकास संबंधी सुझाव सुने। देर रात तक चले संवाद में बिरला ने ग्रामवासियों से आपसी सहमति से विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने का आव्हान किया, ताकि योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र का समग्र विकास किया जा सके।

बिरला ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सु²ढ़ करना है। इसमें हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना, हर खेत को ङ्क्षसचाई का लाभ दिलाना तथा सडक़, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को मजबूत बनाना शामिल है। लोकसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला महामंत्री योगेंद्र शृंगी, महेंद्र ङ्क्षसह, महावीर मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों की सुनी जन समस्याएं

खटकड़. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार रात खटकड़ क्षेत्र के गांव का दौरा कर जन समस्याएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिरला का फूल मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। रात लगभग 10 बजे बिरला मायजा गांव पहुंचे, जहां चंद्रकांता मेघवाल, जिला महामंत्री योगेन्द्र शृंगी सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जन समस्याओं से अवगत कराया।

बिरला ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अजेता गांव में खटकड़ मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा के नेतृत्व में, खटकड़ में भाजपा कार्यालय और नए बस स्टैंड पर भी बिरला का स्वागत कर जन समस्याएं रखी गई। बाद में बिरला खड़ीबारा गांव में भाजपा कार्यकर्ता नेतराम मीणा के निजी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जहां भी ग्रामीणों ने समस्याएं बताई। देर रात लगभग 12 बजे बाद बिलकेश्वर महादेव विकास समिति के आग्रह पर बिरला रामगढ़ टाइगर रिजर्व के ब्रह्माणी माता परिसर पहुंचे। समिति सदस्यों ने महादेव के रास्ते में आने वाले त्रिवेणी के खाळ में पुलिया निर्माण की मांग की। समिति अध्यक्ष हरिओम प्रजापत ने बताया कि यह धार्मिक स्थल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां सावन माह में बरसाती पानी से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। बिरला ने रेंजर सुमित कनोजिया से चर्चा की, जिन्होंने बताया कि पुलिया निर्माण कार्य वार्षिक कार्य योजना में सम्मिलित है और स्वीकृति मिलने पर कराया जाएगा।


समिति सदस्यों ने जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु सीढिय़ों के दोनों ओर जाली लगाने की भी मांग की, जिसके लिए रेंजर को निर्देश दिए गए। जगदीश शर्मा ने मेज नदी की पुलिया के छोर पर बाढ़ से जमा मिट्टी नहीं हटाने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की शिकायत की। बिरला ने रेंजर कनोजिया से टाइगर रिजर्व में बाघ सहित अन्य जानवरों की संख्या, शिकार की उपलब्धता और जंगल सफारी के मार्ग की जानकारी ली। कनोजिया ने आठ बाघ, 60 से 70 पैंथर और 20 भालू सहित सभी वन्य जीव के मौजूद होने की जानकारी दी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें