4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर, Jun 04, 2026

30 की उम्र के बाद खोखली हो रहीं हड्डियां! MP के डॉक्टर्स बोले- एक गिलास भर रोज पी लें ये सुपर ड्रिंक

Milk Benefits Every Age: आधुनिक जीवनशैली और खान-पान में बदलाव के बीच सेहतमंद बने रहना सबसे बड़ी चुनौती, खासतौर पर महिलाओं और पुरुषों में 30 की उम्र के बाद, ऐसे में MP के ग्वालियर के डॉक्टर्स ने बताया हड्डियों से लेकर दिन और दिमाग को की सेहत का राज, बोले दूध को बनाएं डेली रूटीन, हड्डियों से लेकर बीपी, दिल और मेंटल हेल्थ का भी सुरक्षा कवच है ये सुपर ड्रिंक

one glass milk benefits

one glass milk benefits: ग्वालियर के डॉक्टर्स ने बताया हर उम्र के लोगों की सेहत के लिए जरूरी है दूध। (photo:patrika creative)

milk benefits: आधुनिक जीवनशैली और खान-पान में आए बदलाव के बीच सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दूध को सुपर ड्रिंक बताते हुए इसे दैनिक आहार का अनिवार्य हिस्सा बनाने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि बचपन से लेकर बुढ़ापे तक, शरीर की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूध से बेहतर और संपूर्ण कोई दूसरा पेय पदार्थ नहीं है।

10 बीमारियों से बचाता है दूध (milk benefits)

ग्वालियर के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार, दूध को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दूध में केवल कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन-डी, प्रोटीन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना एक गिलास दूध का सेवन 10 बीमारियों से बचाता है। खासतौर पर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और मानसिक तनाव को दूर कर बेहतर नींद लाने में मदद करता है।

हर उम्र के लिए जरूरी (milk benefits)

डॉक्टर बोले- डेली रूटीन में दूध को (milk benefits) शामिल करना कई तरह की बीमारियों से बचाता है। बढ़ती उम्र में मददगार- समय के साथ कमजोर होती बोन्स (हड्डियों) को भी करता है मजबूत। बच्चे व युवा- शारीरिक विकास, मजबूत दांत और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है। वयस्क- दिनभर की थकान दूर करता है और मांसपेशियों (मसल मास) को बनाए रखता है। बुजुर्ग- कमजोर होती बोन्स को मजबूती देता है और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है।

30 के बाद कमजोर होती हड्डियों का रक्षा कवच है ये सुपर ड्रिंक (milk benefits)

  • उम्र बढ़ने के साथ-साथ मानव शरीर में हड्डियों का घनत्व (Bone Density) कम होने लगता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 30 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
  • दूध में मौजूद प्रचुर कैल्शियम और विटामिन-डी का कॉम्बिनेशन हड्डियों को री-मिनरलाइज करता है, इससे फ्रैक्चर का खतरा बेहद कम हो जाता है। डॉक्टरों की सलाह है कि पैकेट बंद या मिलावटी दूध के बजाय शुद्ध दूध को प्राथमिकता दें।
  • यदि खुद को और अपने परिवार को लंबी उम्र तक एक्टिव व बीमारियों से मुक्त रखना चाहते हैं, तो आज से ही दूध को अपनी डाइट का मुख्य हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें