30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर, Mar 12, 2026

12 दिन बाद मिला लापता बालक, मेले में घूमता मिला

घर से दो हजार रुपए लेकर निकला था, 24 पुलिसकर्मी कर रहे थे तलाश

घर से दो हजार रुपए लेकर निकला था, 24 पुलिसकर्मी कर रहे थे तलाश

घर से दो हजार रुपए लेकर निकला था, 24 पुलिसकर्मी कर रहे थे तलाश

ग्वालियर. 12 दिन पहले घर से गायब हुआ 10 साल का लड़का आखिरकार मेले में घूमता हुआ मिल गया। उसे तलाशने के लिए 24 पुलिसकर्मियों की टीम अलग-अलग शहरों और तीर्थस्थलों तक खोजबीन कर रही थी। दिलचस्प बात यह रही कि जिस समय लड़का मिला, उसी दौरान महाराजपुरा थाने का एक हवलदार ऋषिकेश की कोतवाली में उसका फोटो चस्पा कर रहा था।

पुलिस के अनुसार लड़का घर से करीब दो हजार रुपए लेकर निकला था। उन्हीं पैसों से वह रास्ते में खाना-पीना करता रहा और मेले में ही घूमता रहा। वह घर से क्यों भागा था, इसका कारण उससे बातचीत के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

महाराजपुरा थाना टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि महाराजपुरा निवासी संदीप सिंह का 10 वर्षीय बेटा 27 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पिछले 12 दिनों से 24 पुलिसकर्मियों की टीम उसकी खोज में लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि लड़का अक्सर घर में पूछता था कि दिल्ली कितनी दूर है। इसी आधार पर पुलिस को आशंका थी कि वह दिल्ली की ओर जा सकता है। इसलिए पुलिस ने मथुरा, वृंदावन, दिल्ली, हरिद्वार और ऋषिकेश तक उसकी तलाश की।

इसी बीच दो दिन पहले सूचना मिली कि लड़का एक मेले में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने मेले में तलाश शुरू की और बुधवार को वह घूमता हुआ मिल गया।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि लड़का घर से क्यों गया था, इसका कारण उससे पूछताछ के बाद ही सामने आएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें