
इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान धमाके हुए। (फोटो: ANI)
Escalation: मिडिल ईस्ट (Middle East Conflict) में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहा महायुद्ध ( Israel Iran War)अब अपने 14वें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि अब युद्ध की आग नाटो देशों और खाड़ी देशों तक भी पहुंच रही है। अलविदा जुमा' पर शुक्रवार को उत्तरी इजराइल के गैलीली में मिसाइल हमले (Missile attacks in Galilee ) ने भारी तबाही मचाई है, तो वहीं ईरान की राजधानी तेहरान में भी इजराइल के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के बीच बड़ा धमाका (Big explosion in Tehran ) हो गया। तेज धमाकों से इमारतें हिल गईं। हजारों लोग फिरदौसी चौक पर जुटे थे। इस बीच, तुर्किये में स्थित अमेरिकी सेना वाले नाटो एयरबेस (NATO Airbase Turkey) पर खतरे के सायरन गूंजे हैं और सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय (Saudi Defense Statement.) ने भी ड्रोन्स मार गिराने की पुष्टि करते हुए बड़ा बयान जारी किया है। इजराइल का दावा है कि इससे पहले उसने गुरुवार को तेहरान में 200 टारगेट पर हमले किए। इधर अमेरिका का केसी 135 विमान ईरान में गिरा। यूएस सेंट्रल कमांड ने इस हमले की पुष्टि की।
उत्तरी इजराइल के गैलीली क्षेत्र में एक बड़ा मिसाइल हमला हुआ है, जिसने इजराइल की सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की ओर से दागे गए रॉकेट गैलीली के ग्रिफत (Grifat) और हाइफा के पास किर्यात तिवोन (Kiryat Tivon) इलाके में गिरे। इस हमले में कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। इजराइली एम्बुलेंस सर्विस के अनुसार, इस मिसाइल हमले में अब तक 80 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। होम फ्रंट कमांड ने उत्तरी इजराइल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और लोगों को शेल्टर्स में ही रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
एक तरफ इजराइल पर मिसाइलें बरस रही हैं, तो दूसरी तरफ ईरान भी महफूज़ नहीं है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ईरान की राजधानी तेहरान में एक के बाद एक कई शक्तिशाली धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इन धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि तेहरान के उत्तरी और मध्य इलाकों में स्थित घरों की दीवारें हिल गईं। अमेरिका और इजराइल के संयुक्त अभियान के तहत ईरानी ठिकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। तेहरान में हुए ये ताज़ा धमाके इसी जवाबी कार्रवाई का हिस्सा माने जा रहे हैं।
ईरान-इजराइल का यह युद्ध अब तुर्किये की चौखट तक पहुंच गया है। तुर्किये के अदाना शहर के पास स्थित 'इन्सर्लिक एयरबेस' (Incirlik Air Base) पर शुक्रवार को खतरे के सायरन बज उठे। यह एक अहम नाटो (NATO) फैसिलिटी है जहां अमेरिकी सैनिक भी बड़ी संख्या में तैनात हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों ने तुर्किये के एयरस्पेस में प्रवेश किया, जिसके बाद नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। इस बेहद करीबी इंटरसेप्शन के बाद नाटो देश भी पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं।
इस बढ़ते तनाव के बीच सउदी अरब ने भी अपनी सुरक्षा कड़ी कर दी है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि उन्होंने अपने पूर्वी और मध्य क्षेत्रों के आसमान में मंडरा रहे 3 संदिग्ध ड्रोन्स को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया है। सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एयर डिफेंस प्रणालियों को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है। यह इस बात का संकेत है कि खाड़ी देश किसी भी बाहरी खतरे को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं और इस युद्ध की आंच पूरे अरब प्रायद्वीप को अपनी चपेट में ले सकती है।
Updated on:
13 Mar 2026 04:34 pm
Published on:
13 Mar 2026 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
