12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनगर मार्केट में आधुनिक शौचालय का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी सुविधा

अहमदाबाद शहर के राजनगर एपीएमसी मार्केट में भगुभाईवंडा मार्केट में गुरुवार को आधुनिक शौचालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मार्केट के सचिव संजय पटेल और स्थानीय प्रखंड गीता परमार ने अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण किया। शौचालय का रखरखाव अखिल भारतीय पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से पे एंड यूज़ सिस्टम पर 15 […]

less than 1 minute read
Google source verification
Toilet inaugrate

आधुनिक शौचालय का लोकार्पण

अहमदाबाद शहर के राजनगर एपीएमसी मार्केट में भगुभाईवंडा मार्केट में गुरुवार को आधुनिक शौचालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मार्केट के सचिव संजय पटेल और स्थानीय प्रखंड गीता परमार ने अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण किया।

शौचालय का रखरखाव अखिल भारतीय पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से पे एंड यूज़ सिस्टम पर 15 से 20 वर्षों तक किया जाएगा। लोकार्पण समारोह में संस्थान के दिल्ली अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विश्वेश्वर पाठक, सचिव संजीव ठाकुर, पुणे के उपाध्यक्ष विनोद झा और रजनीश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्थान के गुजरात के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि शौचालय का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना और अहमदाबाद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर की स्थिति को बेहतर बनाना है।

उन्होंने कहा कि जेंट्स और लेडीज़ के लिए 6 टॉयलेट, यूरिनल और विकलांगों के लिए शौचालय का भी निर्माण किया गया है। एपीएमसी की ओर से यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग से की गई है, जिसे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने सराहा।