
bhilwara nagar nigam centrol room
भीलवाड़ा । देश की स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग के टॉप टेन में शामिल होने को लेकर नगर निगम ने भीलवाड़ा शहर में आधुनिक डोर-टू डोर सफाई व्यवस्था लागू कर दी है। नई व्यवस्था को लेकर अनुबंधित मैसर्स ग्रीन नेचर कंपनी की एक विशेष टीम भी उपभोक्ताओं को वार्डों में जा कर लोगों को जागरूक करने लगी है। यह टीम ऑटो टिपर की उपयोगिता को लेकर जानकारी दे रही है।
नई व्यवस्था के तहत अब निगम घरों से लेकर प्रतिष्ठानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से ऑटो टिपर की सुविधा लेने पर यूजर चार्ज करेगा। वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं से यूजर चार्ज वसूल करना शुरू हो गया है। शहर में सभी श्रेणी के एक लाख बीस उपभोक्ताओं से यूजर चार्ज वसूल किया जाएगा। नगर निगम का दावा है कि राज्य सरकार के आदेश के करीब सात साल बाद शहर में यूजर चार्ज वसूल किया जा रहा है।
नगर निगम का मासिक यूजर चार्ज
50 वर्ग मीटर क्षेत्र तक के मकान : 20 रुपए
50 वर्ग से अधिक व 300 मीटर क्षेत्र तक के मकान : 80 रुपए
300 वर्ग मीटर क्षेत्र तक के मकान : 150 रुपए
व्यवसायिक प्रतिष्ठान: 250 रुपए
गेस्ट हाउस: 750
छात्रावास सरकारी: 500
छात्रावास निजी:1000
रेस्टोरेन्ट (अन स्टार) :750
होटल रेस्टोरेन्ट (अन स्टार) : 1000
होटल रेस्टोरेन्ट (3 स्टार तक): 1500
होटल रेस्टोरेन्ट (3 स्टार से अधिक): 3000
निजी शैक्षणिक संस्थान: 1000
निजी कोचिंग संस्थान: 5000
निजी कोचिंग क्लासेस: 1000
क्लीनिक : 1000
क्लीनिक डिस्पेंसरी लेबोरेटरीज (50 बेड तक): 2000
क्लीनिक डिस्पेंसरी लेबोरेटरीज (50 बेड से अधिक): 4000
लघु व कुटीर उद्योग वर्कशॉप (केवल गैर खतरनाक): 750
गोदाम कोल्ड, रेस्टोरेन्ट केवल गेर खतरनाक अवशिष्ट : 1500
शादी हॉल उत्सव हॉल प्रदर्शनी एवं मेला 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक: 2000
अधिक क्षेत्रफल शादी हॉल उत्सव हॉल प्रदर्शनी एवं मेला 3000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल: : 5000
सर्वे कार्य पूर्ण
नगर निगम घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को आधुनिक तरीके से शहर में प्रारंभिक तरीके से लागू करने को लेकर सर्वे कार्य पूर्ण कर चुका है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ऑटो टिपर का रूट चार्ट तय कर एक नेविगेशन सिस्टम उसे पर लगाया जा रहा है। जिसमें डिफाइन रूट पर ही ऑटो टिपर का संचालन किया जाएगा, यदि ऑटो टिपर अपने तय रूट से दूसरी तरफ जाता है तो नगर निगम परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम में मुख्यालय पर सूचना प्राप्त हो जाएगी ।
मोबाइल पर आएगा एसएमएस
ऑटो टिपर पहुंचने से पूर्व उपभोक्ता को 10 से 15 मिनट पहले एक एसएमएस मोबाइल पर भेजा जाएगा कि ऑटो टिपर आपके घर के पास 10 मिनट में पहुंचने वाला है, इससे आम नागरिक ऑटो में आसानी से कचरा डाल पाएंगे। माह के अंत तक घरेलू उपभोक्ताओं से भी यूजर चार्ज लिया जाएगा।
घर से लेकर दुकान तक पर लगेगा यूजर चार्ज
50 वर्गमीटर क्षेत्र तक के मकान के लिए 20 रुपए, 50 वर्गमीटर से अधिक व 300 क्षेत्र वर्गमीटर तक के मकान के लिए 80 रुपए शुल्क व 300 क्षेत्र वर्गमीटर से अधिक के मकान के लिए 150 रुपए राशि देनी होगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, खानपान के स्थान ढाबा मिठाई की दुकान कॉफी हाउस इत्यादि केे लिए सहयोग राशि 250 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी प्रकार व्यवसायिक कार्यालय, सरकारी कार्यालय, बैंक, बीमा कार्यालय, निजी के अलावा कोचिंग क्लासेस, शैक्षणिक संस्थान इत्यादि को 700 रुपए मासिक चुकाना होगा।
ऑटो टिपर की रियल टाइम मॉनिटरिंग
महापौर राकेश पाठक ने बतायाकि इंदौर की तर्ज पर शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को आधुनिक बनाया गया है। इसके लिए एक मोबाइल ऐपलॉन्च किया जा रहा है। जिससे नागरिक कचरा वाहन की लोकेशन और समय देख सकेंगे। रियल-टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित शिकायत निवारण से सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
सात साल बाद ले रहे हैं यूजर चार्ज
नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बतायाकि राज्य सरकार ने ऑटो टिपर की सेवा को लेकर उपभोक्ताओं से यूजर चार्ज वसूलने के लिए वर्ष 2019 में एक आदेश जारी किया था। इसी आदेश की पालना शहर में करीब सात साल बाद प्रभावी तरीके से करवाने की व्यवस्था शुरू की गई है। मैसर्स ग्रीन नेचर कंपनी को इसके लिए अुनबंधित किया गया है। इसके निदेशक लक्ष्मण बंग है। यूजर चार्ज नगर निगम के बैंक खाते में जमा होगा। स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण करण के लिए सभी उपभोक्ताओं को सहयोग करना चाहिए।
............................
Published on:
05 Feb 2026 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
