
शिंदे की छावनी पर रविवार की शाम को पानी की लाइन अचानक फूट गई। इससे सडक़ पर एक लाख लीटर के करीब पानी बर्बाद हो गया।
ग्वालियर। शहर में गंदे पानी की सप्लाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को वार्ड 37 और 38 सहित छह से अधिक वार्डों में सीवरयुक्त और दुर्गंधयुक्त पानी की सप्लाई हुई, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। लक्ष्मीगंज एबी रोड स्थित वार्ड 37 में टुण्डा ठेकेदार की हवेली के पास लंबे समय से गंदा पानी आ रहा है। रविवार को भी हालात जस के तस रहे।
गंदे पानी की सप्लाई से नाराज स्थानीय लोगों ने पार्षद और पीएचई अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
रविवार को वार्ड 39 ढोली बुआ पुल के पास, वार्ड 38 बिजली घर रोड, वार्ड 49 हारकोटा सीर, समाधिया कॉलोनी, वार्ड 28 शिवाजी नगर और वार्ड 22 इंद्रमणि, साकेत नगर क्षेत्र में भी गंदा पानी सप्लाई किया गया।
वार्ड 27 के लोगों का कहना है कि बीते एक साल से क्षेत्र में लगातार सीवरयुक्त पानी आ रहा है। कई बार आवेदन, ज्ञापन और मौखिक शिकायतें करने के बावजूद न तो स्थायी समाधान हुआ और न ही अमृत योजना के तहत नई लाइन डाली गई। रविवार को भी बदबूदार पानी सप्लाई किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में लगी बोरिंग की मोटर बीते आठ दिनों से नीचे गिरी पड़ी है, जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया।
ग्वालियर। अमृत योजना फेज-02 के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने को लेकर निगम अफसरों ने वार्ड 66 में 16 टंकी बनाने के लिए स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री आरके शुक्ला,शलिनी सिंह,पार्षद ऊषा गिर्राज गुर्जर,पटवारी सतेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य ने पानी की टंकियों के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों को चिन्हित किया गया। जिसमें सिकरौदा, बड़ौदा, लखनौती, बेला की बावड़ी, सालुपुरा, पिपरोली, कला सुल्तानपुर,सालुपुरा कॉलोनी सहित 16 स्थानों को टंकी बनाने के लिए फाइनल किया गया। टंकियों के निर्माण से क्षेत्र के छोटे-छोटे गांवों, टोले-मजरों और बस्तियों तक शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को मिल सकेगा। यहां अमृत योजना के तहत टंकी बनाई जाएगी। बता दें कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के छह वार्डों में अमृत योजना के तहत करीब 70 पानी की टंकियां बनाई जाएगी।
शिंदे की छावनी पर फूटी लाइन, एक लाख लीटर पानी बर्बाद
शिंदे की छावनी पर रविवार की शाम को पानी की लाइन अचानक फूट गई। इससे सडक़ पर एक लाख लीटर के करीब पानी बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने पीएचई अमले को सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक कोई भी नहीं पहुंचा तो किसी तरह दुकानदारों ने पाइप लाइन के ऊपर पत्थर रखकर पानी को बंद करने का प्रयास किया। लेकिन उससे भी बंद नहीं हुआ तो बाजार से प्लंबर को बुलाकर उसे सही कराया गया। हालांकि अभी भी उससे पानी फैल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पानी की पाइप लाइन काफी दिनों से फूटी हुई है और कई बार शिकायत करने के बाद भी पीएचई का अमला उसे ठीक नहीं कर रहा है।
Updated on:
02 Feb 2026 06:56 pm
Published on:
02 Feb 2026 06:37 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
