28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam में ‘वंदना’ ने लगाया एचपीवी वैक्सीन का पहला डोज

रतलाम। एचपीवी वैक्सीन का पहला डोज शनिवार को जिले के बाल चिकित्सालय में धीरज शाह नगर निवासी वंदना राठौर पिता मुकेश राठौर को कलेक्टर मिशा सिंह की मौजूदगी में लगाया। इसके बाद आराध्या पिता अर्जुन बसेर निवासी रत्नेश्वर रोड के साथ अन्य बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत […]

2 min read
Google source verification
HPV Vaccine News ratlam

कलेक्टर मिशासिंह ने बाल चिकित्सालय में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का होगा वैक्सीनेशन

रतलाम। एचपीवी वैक्सीन का पहला डोज शनिवार को जिले के बाल चिकित्सालय में धीरज शाह नगर निवासी वंदना राठौर पिता मुकेश राठौर को कलेक्टर मिशा सिंह की मौजूदगी में लगाया। इसके बाद आराध्या पिता अर्जुन बसेर निवासी रत्नेश्वर रोड के साथ अन्य बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत अजमेर राजस्थान से की।

शनिवार सुबह सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बाल चिकित्सालय में 14-15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत कलेक्टर मिशा सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जिले में प्रथम चरण में 90 दिवस की अवधि में 18917 बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। ऐसी बालिकाएं जिन्होंने अपना 14वां जन्म दिवस मना लिया है और 15 जन्मदिवस नहीं मनाया है वैक्सीनेशन के लिए पात्र रहेगी। वैक्सीन पूरी तरह नि:शुल्क होकर स्वैच्छिक है। इस वैक्सीन से महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलेगी।

नौ शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक वैक्सीनेशन
सीएमएचओ डॉ.बेलसरे ने कहा कि जिले के बाल चिकित्सालय सहित नौ शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह, प्रभारी बाल चिकित्सालय एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी डामोर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम अर्चना राठौर, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरीवाल, डीसीएम कमलेश मुवेल आदि मौजूद थे।

धराड़ के भर्ती बच्चे के परिजनों से की चर्चा
कलेक्टर ने बाल चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कराने वाली बालिकाओं से चर्चा की। मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण के दौरान ग्राम धराड़ के भर्ती बच्चे की कुशलक्षेम पूछते हुए अभिभावकों से चर्चा की। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और अभी उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण भर्ती बच्चों को मिल रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

एमसीएच की लिफ्ट की मांग जानकारी
कलेक्टर ने जन्म प्रमाण पत्र माता के डिस्चार्ज होने से पहले ही प्रदान करने के साथ ही एमसीएच अस्पताल की लिफ्ट के बारे में नस्ती के माध्यम से पूरी जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पोस्ट ऑफिस में समन्वय स्थापित कर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था एमसीएच में ही शुरू की जाए। कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई के थैलेसीमिया वार्ड का निरीक्षण कर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी बच्चों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखे जाने की बात कही।