15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवोदय विद्यालय में सिविल सेवा करियर सेमिनार आयोजित

सुसनेर. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सुसनेर में जीनियस एकडेमी इंदौर के तत्वावधान में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवाओं से संबंधित करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में नवोदय विद्यालय समिति के पूर्व सहायक आयुक्त शास्त्री सुमन एवं जीनियस एकेडमी इंदौर के संस्थापक निदेशक पुष्पेंद्र सिंह सोमवंशी मुख्य वक्ता के रूप […]

less than 1 minute read
Google source verification

सुसनेर. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सुसनेर में जीनियस एकडेमी इंदौर के तत्वावधान में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवाओं से संबंधित करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में नवोदय विद्यालय समिति के पूर्व सहायक आयुक्त शास्त्री सुमन एवं जीनियस एकेडमी इंदौर के संस्थापक निदेशक पुष्पेंद्र सिंह सोमवंशी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने सिविल सेवाओं के महत्व, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की संरचना, पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया तथा तैयारी की प्रभावी रणनीतियों की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, निरंतर अध्ययन और अनुशासित तैयारी के लिए प्रेरित किया तथा अपने अनुभव साझा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश कुमार पाठक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सिविल सेवा जैसे प्रतिष्ठित करियर को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया और ऐसे मार्गदर्शनात्मक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उपयोगी बताया। सेमिनार के अंत में विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।