29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर, Apr 15, 2026

जंगल में दरिंदगी…ब्यॉव फ्रेंड को पीटा, कॉलेज छात्रा से रेप

इंदौर के कॉलेज की छात्रा दोस्त साथ बेरछा के जंगल में पहुंची थी घूमने

delhi tis hazari court sentenced 25 years to cousin brother in minor rape case dna report crucial evidence

फोटो AI

डॉ. आंबेडकर नगर (महू). इंदौर जिले के बदगोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा जंगल में दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने अपने दोस्त के साथ घूमने पहुंची एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने छात्रा के दोस्त के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, इंदौर के एक कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा मंगलवार दोपहर मजदूरी करने वाले दोस्त के साथ बेरछा क्षेत्र के जंगल में पहुंची थी। दोनों लगनचा मंदिर मेें दर्शन करने के बाद जंगल में सुनसान जगह पर बैठे हुए थे। तभी अचानक पीछे से दो युवक मौके पर आ पहुंचे। दोनों ने युवती के मित्र के साथ लाठी से मारपीट कर मौके से भगा दिया, इसके बाद बदमाशों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना से घबराएं युवक ने जंगल क्षेत्र से बाहर आते ही डायल-112 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही बडगोंदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल युवक और छात्रा को लेकर थाने पहुंची। यहां दोनों से पूछताछ की गई। देर रात मामले में बडगोंदा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मंगलवार रात तक पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी रही।

पीडि़ता का कराया मेडिकल परीक्षण

घटना के बाद युवक-युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें युवक की गर्दन और हाथों में चोट निशान आएं। वहीं छात्रा की गर्दन और चेहरे पर भी खरोंच होना बताया जा रहा है। छात्रा ने बदमाशों से बचने के लिए संघर्ष किया, जिससे उसके चेहरे और गर्दन में नाखूनों चुभने से चोट आई।

पीडि़ता के बयानों के बाद प्रकरण दर्ज

घटना सामने आने के बाद एएसपी रुपेश द्विवेदी, एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार और बडगोंदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई। देर रात तक पुलिस छात्रा से पूछताछ में जुटी रही। पुलिस आरोपियों के हुलिए और तकनीकी जांच की मदद से पड़ताल में जुटी हुई है। देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - रूपेश द्विवेदी, एएसपी इंदौर ग्रामीण

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें