15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचलेश्वर के पास दबोचा बाइक चोर, डॉक्टर की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

2 min read
Google source verification
ग्वालियर. अचलेश्वर मंदिर के पास कम्पू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर की चोरी गई बाइक बरामद कर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर. अचलेश्वर मंदिर के पास कम्पू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर की चोरी गई बाइक बरामद कर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर. अचलेश्वर मंदिर के पास कम्पू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर की चोरी गई बाइक बरामद कर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज से मिलता-जुलता युवक मंदिर क्षेत्र में घूम रहा है। टीम मौके पर पहुंची और ब्लैक टी-शर्ट व ऑरेंज साफा पहने युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुदामा उपाध्याय निवासी मुरैना बताया और ललितपुर कॉलोनी से डॉक्टर की टीवीएस राइडर (MP09-ZJ-1166) चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर महादजी नगर की एक सीमेंटेड बाउंड्री वॉल के अंदर छिपाकर रखी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस चौकी के पास महिला के पर्स से सोने की झुमकी चोरी

  • चेन खोलकर आभूषण पार, ऑटो में बैठकर फरार हुई संदिग्ध महिलाभीड़भाड़ वाले चौराहे और पुलिस चौकी के नजदीक दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। पड़ाव थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरिया चौकी के पास टेकनपुर की एक महिला के पर्स से सोने की झुमकी चोरी कर ली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ऑटो में बैठकर मौके से फरार हो गई।

माधौपुर टेकनपुर निवासी नीतू सिंह गुरुवार को इंदौर जाने के लिए ग्वालियर आई थीं। बस स्टैंड से उतरने के बाद वह रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रही थीं। डीबी मॉल के सामने क्रॉसिंग पार करते समय एक महिला उनके पीछे-पीछे चलती दिखाई दी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी महिला ने नीतू के पर्स की चेन खोली और सोने की झुमकी की जोड़ी निकाल ली।
ट्रेन में पर्स खोला तो हुआ चोरी का अहसास

नीतू को चोरी की भनक तब लगी, जब वह ट्रेन में बैठ चुकी थीं और पर्स चेक किया। झुमकी गायब मिलने पर उन्होंने तत्काल इंदौर जाने का कार्यक्रम रद्द किया और सीधे बजरिया पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी में पीछे आती दिखी संदिग्ध

पुलिस ने शिकायत के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक महिला नीतू के पीछे आती हुई दिखाई दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि चौराहे पर आवाजाही अधिक होने के कारण यह कहना जल्दबाजी होगी कि वही महिला चोरी में शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान व तलाश की जा रही है।