
झालावाड़ नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी ) सीटों की संख्या में वृद्धि की है। वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में एमबीबीएस सीटों में लगभग 15 हजार की बढ़ोतरी हुई है, जबकि मेडिकल संस्थानों की संख्या 775 से बढ़कर 824 हो गई है। सीट बढ़ाने से नीट की तैयारी कर रहे झालावाड़ समेत पूरे देश के युवाओं को फायदा होगा।
एजुकेशन एक्सपर्ट ने बताया कि देश के मेडिकल संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़कर 1,29,603 हो गई है। वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीटयूजी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नीट यूजी- 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को होगी। ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी से शुरू हो गए है, जो 8 मार्च तक भरे जाएंगे। सीट बढ़ने से झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को भी एमबीबीएस सीटें मिलेंगी। अभी झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 200 सीटों पर प्रवेश हो रहा है। यहां पर्याप्त हॉस्टल व लेक्चर थियेटर आदि है। अब यहां सीटें बढ़ती है तो भी कोई परेशानी नहीं होगी।
- सरकारी मेडिकल संस्थान: 450
- सीट: 63443
- निजी मेडिकल संस्थान: 374
- सीट: 66443
- कुल मेडिकल संस्थान: 824
सीट: 129603
मेडिकल कॉलेज में अभी एमबीबीएस की 200 सीटें है। यहां सीटें बढ़ने से चिकित्सा शिक्षकों की जरुरत होगी। ऐसे में यहां यूटीबी के आधार पर 17 विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर से आवेदन मांगे गए है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में इन पदों के लिए अभ्यथीZ 20 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं, वहीं इनके साक्षात्कार 25 फरवरी को सुबह 11.30 बजे मेडिकल कॉलेज में होंगे। मेडिकल कॉलेज के फिजीयोलॉजी, माइक्रोबाॅयोलोजी, फार्माकॉलोजी, फोरेसिंक मेडिसीन, कम्युनिटी मेडिसीन, जनरल मेडिसीन, पिडि्रयाटि्रक, जनरल सर्जरी, ऑथोZपेडिक, रेडियोलॉजी, एनेिस्थसिया, रेडियोथैरेपी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, कॉर्डियोलोजी, गेट्रोएंट्रोलॉजी, , अंकोलोजी आदि विभागों में आवेदन मांगे गए है।
नीटयूजी में जिले के करीब 3 हजार छात्र शामिल होते हैं। पिछले 5 साल का औसत यही है। एडवाइजरी में साफ किया है कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग कैटेगरी में आवेदन करने वाले छात्रों के पास वैध व अपडेटेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। पुराना या अमान्य सर्टिफिकेट होने पर अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग में मान लिया जाएगा। नीटयूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। पिछले साल इसमें 23 लाख से अधिक छात्रों ने फॉर्म भरे थे।
विशेषज्ञों ने बताया कि छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधार कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट पूरी तरह अपडेट और सही करवा लें, ताकि फॉर्म भरते समय या बाद में किसी तरह की दिक्कत न आए। सीनियर मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार, आधार कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, फोटो और पता पूरी तरह सही होना चाहिए। आधार में जो पोस्टल एड्रेस होता है, उसी को सही माना जाता है।
एमबीबीएस की सीटों में इजाफा होने की उम्मीद है। इसकेलिए हमारे पास पर्याप्त संसाधन है,जैसे ही सीटों के लिए प्रपोजल मांगा जाएगाभेजेंगे। अभी 200 सीटों पर प्रवेश हो रहा है।
Published on:
15 Feb 2026 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
