29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर, Mar 10, 2026

देखो किला… और पर्स खाली: ई-रिक्शा के सफर में हीरे की दो अंगूठियां उड़ाईं

मुसाफिर बनकर बैठी युवती ने बातों में उलझाकर किया हाथ साफ, सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

मुसाफिर बनकर बैठी युवती ने बातों में उलझाकर किया हाथ साफ, सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

मुसाफिर बनकर बैठी युवती ने बातों में उलझाकर किया हाथ साफ, सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

मुसाफिर बनकर बैठी युवती ने बातों में उलझाकर किया हाथ साफ, सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर। ई-रिक्शा के सफर में देवरानी-जेठानी को बड़ी चपत लग गई। रिक्शा में मुसाफिर बनकर बैठी एक युवती ने बातों में फंसाकर उनके पर्स से हीरे की दो अंगूठियां उड़ा लीं और उनकी नजरों के सामने ही ई-रिक्शा से उतरकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर युवती की पहचान करने में जुटी है।

सेवानगर निवासी छाया (45) पत्नी उमेश यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी हीरे की अंगूठी छोटी करानी थी। इसके लिए रविवार दोपहर वह अपनी जेठानी सुधा और बहन विनय यादव के साथ सराफा बाजार जा रही थीं। नाप के लिए दूसरी हीरे की अंगूठी भी साथ रखी थी। दोनों अंगूठियां सुधा के पर्स में रखी हुई थीं।

दोपहर करीब 12:30 बजे तीनों महिलाएं सेवानगर से ई-रिक्शा में बैठकर बाजार के लिए निकलीं। रिक्शा कुछ दूर ही पहुंचा था कि सफेद सूट पहने एक युवती उसमें आकर बैठ गई। युवती ने चेहरे पर दुपट्टा बांध रखा था और वह सुधा के पास बैठ गई।

बातों में उलझाकर की चोरी
पड़ाव थाना टीआई शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक युवती रिक्शा में बैठकर इधर-उधर की बातें करने लगी। उसने सुधा से कहा, “देखो कितनी ऊंची इमारतें हैं।” फिर उसने सिर घूमने का नाटक करते हुए कहा, “देखो, किला घूम रहा है।” उसकी बातों में आकर तीनों महिलाएं रिक्शा से बाहर देखने लगीं। इसी दौरान युवती ने मौका पाकर सुधा के हाथ में पकड़े पर्स की चेन खोल ली और उसमें रखी हीरे की दोनों अंगूठियां निकाल लीं।

रिक्शा से उतरकर हो गई गायब
अंगूठियां चुराने के बाद युवती जीडीए ऑफिस के पास ई-रिक्शा से उतरकर वहां से गायब हो गई। कुछ देर बाद जब महिलाओं ने पर्स देखा तो अंगूठियां गायब थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें