
Delhi-Gurugram Expressway drama:दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चौंका देने वाला सीन देखने को मिला। जब एक महिला अपने पति का पीछा करते-करते हुए गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पहुंच गई, वहां पहुंचते ही उसने पति की कार के आगे अपनी कार लगा दी और सड़क के बीचों-बीच अपने ज्योतिषी पति को कार से बाहर निकाला। इसके बाद साथ में कार में बैठी गर्लफ्रेंड ने दोनों पर चप्पलों की बरसात कर दी।
दरअसल यह मंजर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के पास राजीव चौक का है, जहां गुरुवार सुबह यह हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ जिसको देखने के लिए लोगों का सैलाब लग गया, जब एक महिला ने अपने ज्योतिषी पति और उसकी महिला दोस्त (गर्लफ्रेंड) को बीच सड़क पर रोक लिया। इसके बाद पत्नी ने न केवल पति की गाड़ी के शीशे तोड़े, बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड को बालों से पकड़कर सड़क पर गिरा-गिराकर खतरनाक तरीके से पीट दिया।
जानकारी के अनुसार, पति दिल्ली में एस्ट्रोलोजर (ज्योतिषी) का काम करता है। कई दिनों से पत्नी को पति पर शक हो रहा था कि कुछ तो गड़बड़ हो रही है। इसी शक के चलते पत्नी ने सोचा क्यों ना आज पता ही कर लिया जाए कि गड़बड़ है या नहीं!इसलिए गुरुवार सुबह जब पति घर से निकला तो पत्नी ने दिल्ली से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी राजीव चौक के पास पहुंची, पत्नी ने अपनी गाड़ी आगे अड़ाकर उसे रुकवा लिया। जब पत्नी ने कार में पति के साथ किसी और महिला को देखा तो वह हक्का बक्का रह गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पत्नी ने जैसे ही पति के साथ कार में दूसरी महिला को देखा तो वह बेकाबू हो गई। गुस्से में आकर सबसे पहले पति की गाड़ी के अगले शीशे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जैसे ही गाड़ी रुकी, महिला ने अंदर बैठी युवती को बालों से खींचकर बाहर निकाला और सड़क पर ही पटक कर मारना शुरू कर दिया। पति ने जब अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उस पर भी थप्पड़ों और चप्पलों की बरसात कर दी। एक्सप्रेसवे के बीचों-बीच चल रहे इस हंगामे के कारण कई लोग गाड़ी रोक कर इस लाइव चल रहे इस तमाशे को देखने के लिए उमड़ गए। वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में शामिल युवती महाराष्ट्र की रहने वाली है और एक आईटी कंपनी में काम करती है। वह एक दिन पहले ही दिल्ली केएस्ट्रोलजरर से मिलने आई थी। दोनों पिछले 7-8 महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पति घर से गायब रहता था जिसके चलतेपत्नी का शक बढ़ने लगा और गुरुवार को यकीन में बदल गया।
एक्सप्रेसवे पर हंगामा बढ़ता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाने की टीम तीनों को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और बदसलूकी की शिकायत लिखवाई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
Published on:
13 Feb 2026 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
