
रेस्क्यू की गई लड़कियां ( श्रोत पुलिस )
Crime गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र स्थित एक नामी होटल में देह व्यापार कराए जाने के मामले में एक दरोगा और दो पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है। होटल के मैनेजर के फोन से सैकड़ों लड़कियों के फोटो मिले थे। होटल की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। होटल से जिन लड़कियों को रेस्क्यू करवाया गया था उन्होंने अपने बयान दे दिए हैं। अब इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है। दो बड़े नाम भी सामने आने की बात की जा रही है।
गाजियाबाद के वैशाली स्थित सरोवर पोर्टिको होटल में बुधवार को पुलिस टीम ने छापेमारी की थी। यहां से पुलिस ने कई लड़कियों को रेस्क्यू करते हुए मुक्त कराया था। इन लड़कियों ने बताया था कि इन्हे दो से तीन हजार रुपये मिलते हैं जबकि होटल प्रबंधन और इस धंधे में लिप्त दलाल ग्राहकों से 20 हजार रुपये तक लेते थे। इस होटल में विदेशी युवतियों को भी लाया जाता था। पुलिस ने 11 लड़कियों को रेस्क्यू कराया था। डीसीपी ने इस मामले में संबंधित पुलिस चौकी के दरोगा और दो बीट सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। होटल से जुड़े दो लोग इस घटना के बाद फरार हैं। दोनों बड़े रसूख वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के पास इनकी सिफारिश में फोन कॉल भी आ रही हैं लेकिन फिलहाल पुलिस का यही कहना है कि किसी भी बख्सा नहीं जाएगा।
अभी तक इस मामले में जो लोग पकड़े गए हैं उनसे पूछताछ में यह पता चला है कि पिछले लंबे समय से यहां पर यह गंदा काम चल रहा था। यह बात भी सामने आई है कि विदेश से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर लाया जाता था और फिर यहां उनसे देह व्यापार करावाया जाता था। इस गिरोह का सरगना पुलिस के पहुंचने पर होटल से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। डीसीपी ने इस मामले में दरोगा अनुज और बीट सिपाही मुकेश व ओमबीर को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पर अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। एसीपी इंद्रापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने मीडियाकर्मियों के बताया कि इस मामले की जांच एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव कर रही हैं।
Updated on:
13 Feb 2026 12:54 pm
Published on:
13 Feb 2026 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
