PM Kisan: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अभी नहीं आई है। किसानों को इसका इंतजार है। इसी बीच मंगलवार को संसद के मानसून सत्र में दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने इसको लेकर सरकार से सवाल-जवाब किया। सांसद ने पूछा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तब कितने किसानों को लाभ दिया गया है? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा सांसद को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू होने से लेकर अब तक दिल्ली के लाभार्थी किसानों की सूची उपलब्ध करवा दी।
इसके तहत दिल्ली में साल 2019 से लेकर 2025 तक करीब 212372 लाख किसानों को इस योजना के तहत 48.79 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह रकम 19 किश्तों में चुकाई गई है। हालांकि दिल्ली में शुरुआती दो किश्तों का किसानों को लाभ नहीं मिला है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सूची के हिसाब से आखिरी यानी 19वीं किश्त करीब पांच महीने पहले यानी 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। अब 20वीं किस्त का लोगों को इंतजार है।
संसद में मंगलवार को दक्षिण दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सवाल किया था कि अब तक पीएम-किसान योजना के अंतर्गत कितनी किस्तें जारी की जा चुकी हैं और इन पर कुल कितनी राशि खर्च हुई है? इसके जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि 16 जुलाई 2025 तक कुल 19 किस्तों के माध्यम से 3.69 लाख करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।
किस्त संख्या | लाभ पाने वाले किसान (दिल्ली) | दी गई राशि (₹ करोड़ में) |
1वीं किस्त | - | - |
2वीं किस्त | - | - |
3वीं किस्त | 11,534 | 4.72 |
4वीं किस्त | 12,452 | 2.60 |
5वीं किस्त | 13,331 | 2.76 |
6वीं किस्त | 14,045 | 2.89 |
7वीं किस्त | 13,690 | 2.88 |
8वीं किस्त | 13,975 | 3.10 |
9वीं किस्त | 14,490 | 3.01 |
10वीं किस्त | 14,618 | 3.06 |
11वीं किस्त | 14,887 | 3.29 |
12वीं किस्त | 12,409 | 2.50 |
13वीं किस्त | 12,660 | 2.65 |
14वीं किस्त | 12,931 | 2.77 |
15वीं किस्त | 8,302 | 1.97 |
16वीं किस्त | 10,240 | 3.22 |
17वीं किस्त | 10,808 | 2.51 |
18वीं किस्त | 10,829 | 2.26 |
19वीं किस्त | 11,171 | 2.59 |
कुल | 48.79 करोड़ रुपये |
बिधूड़ी ने दिल्ली के किसानों को इस योजना के तहत अब तक मिली सहायता का विवरण भी मांगा। इस पर कृषि मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में योजना की तीसरी से 19वीं किस्त तक यानी कुल 17 किस्तों में किसानों को 48.79 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने सदन में किस्तवार आंकड़े भी प्रस्तुत किए। जिसमें लाभार्थी किसानों की संख्या और उनके खातों में भेजी गई राशि का ब्यौरा शामिल था।
मंगलवार को संसद में उपलब्ध कराई गई केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की लिस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के अंतर्गत अब तक देशभर में करीब 10 करोड़ 6 लाख 85 हजार 614 किसानों को 3.69 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सम्मान निधि के रूप में दी गई है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
किस्त संख्या | किस्त की अवधि | लाभार्थियों की संख्या | भेजी गई राशि (करोड़ में) |
1 | दिसंबर 2018 - मार्च 2019 | 3,16,21,743 | 6,324.35 |
2 | अप्रैल 2019 - जुलाई 2019 | 6,00,34,864 | 13,272.01 |
3 | अगस्त 2019 - नवम्बर 2019 | 7,66,01,029 | 17,527.13 |
4 | दिसंबर 2019 - मार्च 2020 | 8,20,91,667 | 17,943.00 |
5 | अप्रैल 2020 - जुलाई 2020 | 9,26,93,999 | 20,989.49 |
6 | अगस्त 2020 - नवम्बर 2020 | 9,72,27,546 | 20,476.33 |
7 | दिसंबर 2020 - मार्च 2021 | 9,84,76,200 | 20,475.15 |
8 | अप्रैल 2021 - जुलाई 2021 | 9,99,17,958 | 22,416.19 |
9 | अगस्त 2021 - नवम्बर 2021 | 10,34,47,290 | 22,395.79 |
10 | दिसंबर 2021 - मार्च 2022 | 10,41,68,513 | 22,343.55 |
11 | अप्रैल 2022 - जुलाई 2022 | 10,48,45,164 | 22,618.80 |
12 | अगस्त 2022 - नवम्बर 2022 | 8,57,40,741 | 18,042.08 |
13 | दिसंबर 2022 - मार्च 2023 | 8,12,38,919 | 17,650.61 |
14 | अप्रैल 2023 - जुलाई 2023 | 8,56,79,091 | 19,203.93 |
15 | अगस्त 2023 - नवम्बर 2023 | 8,12,16,697 | 19,596.81 |
16 | दिसंबर 2023 - मार्च 2024 | 9,04,44,694 | 23,092.29 |
17 | अप्रैल 2024 - जुलाई 2024 | 9,38,01,580 | 21,057.13 |
18 | अगस्त 2024 - नवम्बर 2024 | 9,59,28,628 | 20,666.20 |
19 | दिसंबर 2024 - मार्च 2025 | 10,06,85,615 | 23,500.83 |
कुल | 3.69 लाख करोड़ रुपये |
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद के मानसून सत्र के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी और अब तक 19 किस्तों के माध्यम से यह सहायता दी जा चुकी है। सरकार ने इस योजना को पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है। जिससे किसान बिचौलियों से बच सकें और उन्हें दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए किसान पोर्टल, मोबाइल ऐप और CSC सेंटर जैसे विकल्पों की भी सुविधा दी गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इसकी घोषणा फरवरी 2019 में की गई थी। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। जिसे तीन किस्तों में 2,000 रुपये प्रति किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजा जाता है।
हालांकि अब किसानों की नजरें 20वीं किस्त पर टिकी हैं। 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को लाभार्थियों को जारी की गई थी। अब करीब पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन अगली यानी 20वीं किस्त की घोषणा अब तक नहीं की गई है। इससे किसानों में चिंता और उत्सुकता दोनों है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, पात्र किसानों के डाटा सत्यापन और आधार-लिंकिंग की प्रक्रिया के पूरा होते ही अगली किस्त जारी की जाएगी।
Updated on:
23 Jul 2025 02:14 pm
Published on:
23 Jul 2025 02:08 pm