30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Feb 07, 2026

Crime: दूसरे लड़के से प्रेमिका की शादी बर्दाश्त नहीं कर पाया प्रेमी…सरेआम सिर में मार दी गोली

Crime: दिल्ली में एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका की शादी के तीन महीने बाद उसके पति को गोली मार दी। आरोपी यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला है।

lover publicly shot and killed girlfriend husband in Delhi Crime

Crime: कहते हैं प्यार अंधा होता है। दिल्ली में प्रेमिका के पति को गोली मारकर सनकी आशिक ने इसे साबित कर दिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। उसने दिनदहाड़े युवक को सिर में गोली मारी तो मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना दक्षिणी दिल्‍ली के गली नंबर 3 संगम विहार की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने युवक की जान लेने के पीछे जो कारण बताया, उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

दक्षिण जिले के संगम विहार थाना क्षेत्र की घटना

दक्षिण जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि संगम विहार थानाक्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पति को दिनदहाड़े गोली मार दी। मृतक की पहचान 27 साल के रविंदर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला था। वहीं आरोपी की पहचान 28 साल के योगेंद्र के रूप में हुई है। वह भी फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला है। संगम विहार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है। जिस समय घटना हुई, आरोपी शराब के नशे में था।

प्रेमिका से शादी नहीं होने से खफा था योगेंद्र

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी योगेंद्र ने बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता था। लड़की भी योगेंद्र से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके घरवाले तैयार नहीं थे। इसी बीच तीन महीने पहले लड़की के घरवालों ने रविंदर से उसकी शादी कर दी। इससे वह भड़का हुआ था। उसने पहले प्रेमिका से उसके साथ भाग चलने की बात कही, लेकिन प्रेमिका नहीं मानी। इसके बाद उसने रविंदर को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि योगेंद्र किसी भी हाल में प्रेमिका को पाना चाहता था। इसलिए उसने दिनदहाड़े रविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी।

संगम विहार में परिवार के साथ रहता था रविंदर

दक्षिण जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि तीन महीने पहले ही रविंदर की शादी हुई थी। वह संगम विहार थानाक्षेत्र की गली नंगर तीन में अपने परिवार के साथ रहता था। संगम विहार थाने को 6 जनवरी की सुबह करीब 9:15 बजे फायरिंग की सूचना मिली। इस सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां रविंदर गंभीर रूप से घायल मिला। उसे पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मजीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि एम्स में इलाज के दौरान रविंदर की मौत हो गई।

शादी न हो पाने की रंजिश में हत्या

डीसीपी अंकित चौहान के मुताबिक घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने योगेंद्र को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस टीम ने योगेंद्र से घटना के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि योगेंद्र रविंदर की पत्नी को लंबे समय से चाहता था। लेकिन परिवार के चलते दोनों की शादी नहीं हो सकी। बाद में युवती की शादी रविंदर से हो गई, जिससे योगेंद्र काफी नाराज था। इसी नाराजगी और बदले की भावना के चलते शुक्रवार सुबह उसने रविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि योगेंद्र के पास पिस्टल कहां से आई, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें