30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Dec 04, 2024

‘पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला’…अरविंद केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर हमले पर ‌दिया बयान

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की बुधवार को दिल्ली विधानसभा में कड़ी निंदा की।

Arvind Kejriwal: 'पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला'...अरविंद केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर हमले पर ‌दिया बयान

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा "आज पंजाब में एक घटना घटी, एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के ऊपर किसी ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की वजह से और उनके अच्छे काम की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होते होते बच गया। सुखबीर बादल सुरक्षित हैं। मैं इस घटना की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।"

पंजाबियों को बदनाम करने के लिए काम कर रही बड़ी ताकतें

अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में आगे कहा "पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी का सरकार है। दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। इसके पीछे बहुत बड़ी-बड़ी ताकतें शामिल हैं, जो पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करना चाहती हैं।"

यह भी पढ़ें : ‘दिल्ली में जंगलराज है’…नारायणा में मृतक युवक के परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल

पंजाब पुलिस ने सतर्कता से घटना को रोका

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने ना केवल इस घटना को रोका है, बल्कि पूरे देश के सामने एक मिसाल भी पेश की है कि किस तरह से कानून व्यवस्था को मुस्तैदी से बरकरार रखा जा सकता है। मैं पंजाब पुलिस की तारीफ करता हूं कि उन्होंने स्थिति को काबू किया। केजरीवाल ने कहा कि जब पंजाब में सुबह ये घटना घटी तब भाजपा, उनके नेताओं और मीडिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।

शिरोमणि अकाली दल के नेता हैं सुखबीर सिंह बादल

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह जानलेवा हमला किया गया। उन पर गोली चलाई गई, जिसमें वो बाल-बाल बच गए। हमलावर को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस ने हमलावर के पास से पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है और वह खालसा दल से जुड़ा है। सुखबीर सिंह बादल पर हमला सुबह लगभग नौ बजे हुआ। उस समय वह भूमिका में मेन गेट पर तैनात थे। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत भी घबरा गए। बताया जा रहा है कि हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

इनपुट: आईएएनएस

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें