
असदुद्दीन ओवैसी प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )
Election महाराष्ट्र नगर निगम के चुनाव प्रचार में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान देकर महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीतिक हलचल मचा दी है। निगम के चुनाव के लिए वोट मांग रहे ओवैसी ने मंच से कहा कि ''मेरा सपना है कि एक इस देश में हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन प्रधानमंत्री बने'' इस बयान पर राजनीतिक पलटवार होने लगे हैं। यही कारण है कि इस बयान के बाद अब महाराष्ट्र चुनाव के समीकरण बदलते दिख रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि महाराष्ट्र चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी का यह दांव कितना गुल खिलाता है।
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र चुनाव एक नया दांव खेल दिया। ओवैसी ने महिला महिला सशक्तिकरण की ढाल को आगे करके यह तीर चलाया है। अब इस बयान पर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा किया जा रहा है कि ओवैसी के इस बयान के मूल में नारी सशक्तिकरण की भावना कम लगती है और इस्लामिक कट्टरता अधिक दिखाई देती है। सवाल यह भी उठाए जा रहे हैं कि अगर ओवैसी महिला सशक्तिकरणकी बात कर रहे हैं तो उन्होंने अपनी पार्टी में महिलाओं को कितना प्रतिनिधित्व दिया ? सवाल यह भी उठाए जा रहे हैं कि जब चुनाव प्रचार मेयर के पद का था तो ओवैसी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी पर मुस्लिम के बैठने का बयान क्यों दिया।
अब सवाल यह उठाया जा रहा है कि ओवैसी का उद्देश्य इस बयान के पीछे महाराष्ट्र चुनाव में अपने प्रत्याशी को बढ़ावा देना या देश में महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का सपना देखने के अलावा कुछ और है ? AIIM चीफ के इस बयान को लेकर पलटवार भी होने लगे हैं। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा है कि AIIM चीफ ने जो बयान दिया है उस बयान का मकसद मुस्लिम महिलाओं का सशक्तीकरण नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और अधिक मजबूत करना है। सवाल यह भी उठाया कि अगर ओवैसी बुर्का पहनने वाली महिलाओं की राजनीति में भागीदारी चाहते हैं तो वह बताएं कि उन्होंने अपनी पर्टी में कितनी महिलाओं को जिम्मेदारी दी।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ''पाकिस्तान के संविधान में लिखा हुआ है कि सिर्फ एक ही मजहब का का आदमी पाकिस्तान का सदर या प्रधानमंत्री बन सकता लेकिन बाबा साहेब का जो संविधान है वह ये कहता है कि कोई भी भारत का नागरिक प्रधानमंत्री आएगा। मेरा यह सपना है कि एक दिन आएगा, तब तक हम नहीं रहेंगे लेकिन एक दिन हिजाब पहनने वाली एक बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी''
Updated on:
13 Jan 2026 10:57 am
Published on:
13 Jan 2026 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
