5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दंपति ने हवाला के जरिए दुबई में खरीदी 34 करोड़ की संपत्ति, दिल्ली में 18 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, जानें ED ने क्यों की कार्रवाई?

ED Raid: दिल्ली निवासी दंपति ने दुबई में अवैध रूप से करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी। हैरानी वाली बात ये है कि संपत्ति खरीदने में खर्च की गई रकम कहां से आई? इस बारे में दंपति कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद ईडी ने हवाला नियमों के तहत कार्रवाई की है।

2 min read
Google source verification
ED raid Delhi Kapil Agarwal Dubai property seizure in FEMA Rule hawala Case

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन से जुड़े एक बड़े मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली में छापेमारी की है। जांच में सामने आया है कि कुछ रईस लोगों ने अवैध तरीके से भारत से पैसा बाहर भेजकर दुबई में करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीदीं। यह पूरा लेनदेन न तो बैंकिंग चैनलों के जरिए हुआ और न ही इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से कोई अनुमति ली गई। ED ने जब संबंधित लोगों ने पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके अलावा वो उस रकम से संबंधित रिकॉर्ड भी ईडी को उपलब्ध नहीं करवा पाए, जिसका इस्तेमाल उन्होंने दुबई में जमीन खरीदने के लिए किया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि मामला अघोषित विदेशी संपत्ति (Undisclosed Foreign Assets) से जुड़ा है।

हवाला नेटवर्क के जरिए हुआ पैसा ट्रांसफर

दरअसल, दिल्ली निवासी दंपति कपिल अग्रवाल और उनकी पत्नी संगीता अग्रवाल ने दुबई में 10 अचल संपत्तियां खरीदीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 34 करोड़ 14 लाख रुपये है। ईडी को इसकी भनक लगी तो दंपति से पूछताछ शुरू की गई। ईडी सूत्रों की मानें तो दिल्‍ली निवासी कपिल और संगीता अग्रवाल से दुबई में खरीदी गई संपत्तियों में इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध और ठोस सबूत पेश नहीं कर सके। एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दुबई में खरीदी गई अचल संपत्तियों के लिए हवाला नेटवर्क के माध्यम से रकम को विदेश भेजा गया, जो कि FEMA के तहत एक गंभीर अपराध है।

दिल्ली में जब्त की गईं आरोपियों की संपत्तियां

ईडी के अधिकारियों ने HT को बताया कि दिल्ली निवासी दंपति कपिल और संगीता ने जानबूझकर भारतीय कानूनों को दरकिनार करते हुए विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन किया और अवैध तरीके से विदेशी संपत्ति खरीदी। चूंकि दुबई में स्थित संपत्तियों को सीधे जब्त करना कानूनी और प्रक्रियात्मक रूप से जटिल है, इसलिए ED ने FEMA की धारा 37A के तहत कार्रवाई करते हुए भारत में मौजूद आरोपियों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त करने का आदेश दिया। इस कार्रवाई के तहत कपिल और संगीता अग्रवाल से जुड़ी भारत में स्थित 5 संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत करीब 17 करोड़ 83 लाख करोड़ रुपये है।

एक और व्यक्ति का सामने आया नाम, संपत्ति जब्त

ईडी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली निवासी दंपति की संपत्तियों की जांच के दौरान एस. भट्टाचार्य नाम के व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध मिली। इसके बाद ED ने उनके खिलाफ भी एक्‍शन शुरू कर दिया। इस कार्रवाई के तहत ईडी ने एस. भट्टाचार्य की भी 3 संपत्तियों को जब्त किया है। ED के अनुसार, यह पूरा मामला संगठित तरीके से विदेशी संपत्ति जमा करने और उसे छिपाने से जुड़ा है। ED का कहना है कि मामले की आगे भी गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हवाला नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।