12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो फेज-5 (ए) के तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी, 12,014 करोड़ की लागत से 2028 तक होंगे तैयार

दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी, 12014 करोड़ स्वीकृत हुए। 2028 तक हो जाएगा बदलेगा नक्शा।

less than 1 minute read
Google source verification
metro train

Metro Train (Image: AI created)

Dovlepment दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मेट्रो फेज-5 (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कॉरिडोर का निर्माण वर्ष 2028 तक पूरा किया जाएगा। परियोजना पर कुल 12,014 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे राजधानी के प्रमुख प्रशासनिक, आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।

हर दिन 60 हजार से अधिक लोगों को लाभ

आरके आश्रम मार्ग इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पर कुल 9 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। यह लाइन सेंट्रल विस्टा क्षेत्र से होकर गुजरेगी और दिल्ली के प्रशासनिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक क्षेत्रों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगी। अधिकारियों के अनुसार, इस कॉरिडोर से प्रतिदिन करीब 60 हजार कर्मचारी और लगभग 2 लाख यात्री लाभान्वित होंगे।

ये होंगे लाभ ( Dovlepment )

एयरोसिटी–इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर के शुरू होने से एयरपोर्ट तक मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी।

तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज कॉरिडोर पर तीन स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह लाइन दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़कर स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

मेट्रो विस्तार से दिल्ली में यात्रियों को सुगम और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा और वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।