
Cyber Crime फोटो-पत्रिका
Crime उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कपड़ा व्यापारी को मुनाफा बताकर निवेश करवाया गया और फिर ED का डर दिखाकर 90.95 लख रुपए की ठगी कर ली।
कपड़ा व्यापारी संजय गांधी को सूरत के दो।लोगों ने बताया कि उनकी कंपनी में पैसा लगाने से अच्छा मुनाफा मिलता है। इस तरह ठगों ने धीरे-धीरे करके 90 लख रुपए जमा कर लिए। बाद में ED का डर दिखाकर पैसे हड़प कर लिए। इस मामले में विक्रम और कुलदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आयकर और ED की जांच का डर दिखाकर सहारनपुर के कपड़ा व्यापारी संजय से 90.90 लाख की ठगी कर ली गई। संजय गांधी ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी और बताया कि जुलाई 2025 में उनके फोन पर विक्रम नाम के व्यक्ति की कॉल आई। इन लोगों ने कॉल करके बताया कि वह एक फाइनेंशियल कंपनी के प्रतिनिधि हैं और आपको अच्छा मुनाफा दे सकते हैं।
इस तरह व्यापारी को उनकी कंपनी में निवेश करने का लालच दिया गया। बताया गया कि कुछ ही समय में उनका पैसा कई गुना हो जाएगा। कपड़ा व्यापारी लालच में पड़ गए और उन्होंने इस कंपनी में इन्वेस्ट कर दिया। पहली बार उन्होंने कंपनी के खाते में सिर्फ दस हजार रुपये ट्रांसफर किये। यह निवेश 19 जुलाई 2025 को हुआ। इसके बदले में व्यापारी को 11 हजार 886 रुपए वापस मिल गये। यहीं से ठगी का खेल शुरू हुआ। इस तरह संजय को विश्वास हो गया कि वह पैसे कमा रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने धीरे-धीरे करके उनसे पैसे डलवाना शुरू कर दिया। इसके बाद कहा कि केवाईसी अपडेट नहीं है इसलिए पैसा वापस नहीं आ रहा। इस तरह धीरे करीब 90 लाख रुपये डलवा लिये। बाद में ED का डर दिखाया और कहा गया कि अब चुप रहो शांत रहो। किसी को इस बारे में मत बताना।
इस तरह धीरे-धीरे करके इन लोगों ने व्यापारी से करीब 90 लाख रुपया जमा कर लिया। इसके बाद व्यापारी को समझ आ गया कि उनके साथ ठगी की गई है। अब व्यापारी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में विक्रम और कुलदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह दोनों सूरत के रहने वाले हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए साइबर थाना प्रभारी इंद्रेश चौहान ने बताया कि इस तरह का लालच देकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है सरकार की ओर से और पुलिस की ओर से समय-समय पर अलर्ट किया जाता है, जागरूकता कराई जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी लोग कच्चे लालच में आकर ठगों के जाल में फंस जाते हैं।
Published on:
12 Feb 2026 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
