26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress: कांग्रेस के महासचिव, प्रदेश-अध्यक्षों को मिलेगा टास्क

Congress: कांग्रेस ने संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए उदयपुर-नवसंकल्पों (Udaipur-Nav sankalp) को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को टास्क दिया जाएगा। इन सभी पदाधिकारियों के कार्य मूल्यांकन संगठन महासचिव कार्यालय में होगा। इसके अलावा संगठन में 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम आयु के लोगों की नियुक्ति समेत अन्य संकल्प इसी संगठन चुनाव से लागू किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
congress-1.jpg

Congress नव संकल्प शिविर के संकल्पों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल की अध्यक्षता में महासचिवों की बैठक हुई। बैठक में संकल्पों को जल्द से जल्द लागू करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक के बाद महासचिव व राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने कहा कि एक घंटे तक चली बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी के सभी रिक्त पद चुनाव प्रक्रिया से भरे जाएंगे। इसके लिए 90 से 120 दिन तय किए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों को टास्क देने का निर्णय भी किया गया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद और 5 साल से ऊपर कोई भी व्यक्ति किसी भी पद पर नहीं रहने के लिए जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। हालांकि यह नियम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लागू नहीं होगा।

सुब्बाराव की संस्था से लिया नारा

माकन ने बताया कि ‘जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो’ गांधीवादी सुब्बाराव की संस्था का नारा है। हमने सुब्बाराव की संस्था के इस नारे को लिया है और हम लोग पूरे हिंदुस्तान के अंदर कांग्रेस के सभी लोग यात्राएं करके भारत को जोडऩे की बात करेंगे। भारत को तोडऩे की साजिश की जा रही है, ये हम लोगों को बताना चाहेंगे। इसके साथ ही पार्टी में ढांचागत बदलाव भी किया जाएगा।

श्रीलंका जैसे हालात दे रहे दस्तक

माकन ने कहा कि आज महंगाई की दर अब तक की सबसे अधिक है। देश में बेरोजगारी चरम पर है। देश में श्रीलंका जैसे हालात दस्तक दे रहे हैं। इस तरह के हालात और बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ज्ञानव्यापी जैसे मुद्दों को लाया जा रहा है। कांग्रेस इस तरह के मामलों में राम मंदिर की तरह सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 1991 के प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट के तहत ही राम मंदिर का फैसला सुनाया था। जिसका हम सभी लोगों ने स्वागत किया था। इसलिए अन्य मामले भी इसी एक्ट के तहत आने चाहिए।

अध्यक्ष पर चर्चा नहीं, चुनाव चल रहे हैं

एक सवाल के जवाब में माकन ने कहा कि कांग्रेस संगठन चुनाव प्रक्रिया चल रही है। अध्यक्ष पद को लेकर शिविर में कोई चर्चा नहीं हुई।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग