
शोरूम के अंदर फिंगर प्रिंट तलाशती एक्सपर्ट की टीम
Diamond Showroom सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित डायमंड शोरूम की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। छोटे गहने छोड़कर चोर शोरूम में रखे सभी बड़े गहने नेकलेस आदि चोरी कर ले गए। कितना माल गया इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह चोरी करोड़ों की मानी जा रही है। डीआईजी अभिषेक सिंह ने इस लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है।
चोर छत का गेट तोड़कर सीड़ियों के रास्ते नीचे उतरे और दीवार में सेंध लगाकर शोरूम के अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने आराम से गहनें चोरी किए। फिल्मी अंदाज में चोरी की इस घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। वारदात का पता सुबह उस समय चला जब स्टाफ शोरूम खोलने के लिए पहुंचा। अंदर डायमंड और सोने के अधिकांश गहने गायब थे। चोरों ने केवल बड़े गहनों पर हाथ साफ किया छोटे गहनों को छेड़ा तक नहीं।
सूचना पर DIG और SSP टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरा निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि चोरों के पास ग्राइंडर था। छतों के ऊपर से जा रहे केबिल काटकर ग्राइंडर से गेट काटा और फिर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और सारा माल चोरी कर ले गए। चोरों ने दीवार में बहुत ही छोटी सी सेंध लगाई और घटना को अंजाम दे दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर छानबीन की लेकिन कोई सटीक सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और एक टीम छानबनी में लगी है। इनके अलावा तीन अन्य टीमें घटना की परतों को खोलने में लगी हुई हैं।
डीआईजी अभिषेक सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया संबधित पुलिस चौकी स्टाफ और गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही के कारण कड़ी कार्रवाई के लिए एसएसपी को लिखा गया है। इस शोरूम के एक ओर होटल है और दूसरी ओर होंडा टू-व्हीलर का शोरूम है। टीमें यह देख रही हैं कि कहां से चोर आए होंगे।
Updated on:
23 Jan 2026 04:17 pm
Published on:
23 Jan 2026 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
