14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां

पुलिस का दावा है कि जिस व्यक्ति के साथ मुठभेड़ हुई वह कई राज्यों में सक्रिय है और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
Crime

मुठभेड़ के बाद घायल को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी ( फोटो सहारनपुर पुलिस )

Crime सहारनपुर के नकुड में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। पुलिस का दावा है कि जिस व्यक्ति के पैर में गोली लगी वह 25 हजार रुपये का इनामी है। इस बात का पता भी पुलिस को बाद में पूछताछ के दौरान चला। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

रुकने का इशारा करने पर भागने लगा आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार नकुड़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गंगोह से अंबेहटा की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान इन्हें एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जब इसे रुकने का इशारा किया गया तो इसने बाइक नहीं रोकी और भागने लगा। जब पुलिस को शक हुआ तो इसका पीछा किया गया। आगे चलकर पुलिस ने इसे घेर लिया पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता हुआ देख इसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी।

बदमाश का निशाना कच्चा, पुलिस का सटीक

इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी युवक के पैर में गोली लगी और वह मौके ही गिर पड़ा। इसके बाद इसे जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में पूछताछ में इसने अपना नाम साजिद पुत्र राशिद निवासी गंगोह बताया। पुलिस के अनुसार इसके खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे चल रहे हैं। गोकशी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है एक बार फिर से घटना को अंजाम देने की फिराक में था। यही कारण था कि जब इसे रुकने का इशारा किया तो इसने बाइक दौड़ा दी।