11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

32000 एलईडी, 30 हाईमास्ट लाइटें और मार्च 2026 डेडलाइन…इस जिले की छह करोड़ से बदलेगी सूरत

Palwal Project: दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में नगर परिषद ने सड़कों पर 32000 एलईडी, 30 हाईमास्ट लाइटों से सड़कों पर रोशनी की योजना तैयार की है। इस योजना पर कुल छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और मार्च के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
32000 LED 30 high mast street lights in Palwal Project work completed by March end at Rs 6 crore cost

Palwal Project: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और हरियाणा के फरीदाबाद जिले से सटे पलवल में सड़कों पर 32000 एलईडी और 30 हाईमास्ट लाइटें लगाने की योजना बनी है। यह योजना पलवल नगर परिषद ने तैयार की है। इसके तहत पूरे काम पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और मार्च के आखिरी तक इसकी डेडलाइन तय की गई है। इस योजना के तहत पलवल की गलियों, मोहल्लों और कॉलोनियों में कुल 32 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइटें और 30 हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर की तस्वीर बदल जाएगी। शहर को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर परिषद ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।

सड़कों पर अंधेरे की शिकायतों पर लिया संज्ञान

पलवल नगर परिषद के सूत्रों की मानें तो लंबे समय स्‍थानीय नागरिक सड़कों पर फैले अंधेरे की शिकायतें कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह योजना बनाई। यानी पलवल की कई कॉलोनियों में लंबे समय से पर्याप्त रोशनी न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब जिला प्रशासन की इस योजना से हर क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने की तैयारी है। इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकांश लाइटें लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

नगर परिषद की तैयारी और समयसीमा

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, लाइटें लगाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सर्वे का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्रों का चयन किया गया है। सबसे पहले मुख्य सड़कों और घनी आबादी वाले इलाकों में लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि मार्च के अंत तक अधिकांश कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

सुरक्षा और सुविधा में होगा इजाफा

नई लाइटों के लगने से शहरवासियों को कई तरह के फायदे मिलेंगे। रात के समय आवागमन पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बाजार आने-जाने वाले लोगों को अंधेरे की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही बेहतर रोशनी होने से चोरी, छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

छह करोड़ रुपये की होगी लागत

इस महत्वाकांक्षी योजना पर कुल छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से लगभग एक करोड़ रुपये नगर परिषद वहन करेगी, जबकि शेष पांच करोड़ रुपये सीएसआर फंड से जुटाए जाएंगे। योजना के अंतर्गत लगाई जाने वाली 30 हाई मास्ट लाइटें पूरी तरह सीएसआर फंड से स्थापित की जाएंगी। इन लाइटों को शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाया जाएगा।

कुशलीपुर में बनेगा सरदार पटेल भवन

दूसरी ओर, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि कुशलीपुर गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 1.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह भवन सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में लाया जाएगा और इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।