
Cold wave warning issued by IMD
सर्दी ने देशभर में कई जगह सितम ढाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में बढ़ती सर्दी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। जनवरी की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पहले से ही इस बात का पूर्वानुमान लगाया जा रहा था कि इस बार हर बार से ज़्यादा सर्दी पड़ेगी और अब ऐसे लक्षण भी दिख रहे हैं। देश में अब सर्दी नया रिकॉर्ड बनाएगी। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 5 दिन कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। इस वजह से कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Winter Alert) जारी किया गया है।
राजस्थान और दिल्ली में ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान और दिल्ली में सर्दी नया रिकॉर्ड बनाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन राजस्थान के कई जिलों में और दिल्ली में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजस्थान के कई जिलों में और दिल्ली में अगले 5 दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि तापमान में गिरावट की फिलहाल संभावना नहीं है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सर्दी सितम ढा रही है जिससे लोगों कंपकंपी छूट रही है। दोनों राज्यों में सर्दी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन दोनों राज्यों में कई जगह शीतलहर की चेतावनी के साथ ही बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। इससे हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।
देश के कई राज्यों में सर्दी नया रिकॉर्ड बनाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर की वजह से इन राज्यों के कई जिलों में लोगों की कंपकंपी छूट जाएगी और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़, कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक इलाकों, तेलंगाना में कई जगह, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बरकरार रहेगा।
Updated on:
17 Jan 2026 03:51 pm
Published on:
16 Jan 2026 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
