30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चण्डीगढ़ हरियाणा, Oct 25, 2024

कौन हैं Harvinder Kalyan, हरियाणा विधानसभा के बने नये स्पीकर

Haryana News: हरियाणा में 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज रखा गया है। घरौंडा से विधायक Harvinder Kalyan को हरियाणा विधानसभा का स्पीकर चुना गया।

Harvinder Kalyan: हरियाणा में 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज रखा गया है। घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण (Harvinder Kalyan) को हरियाणा विधानसभा का स्पीकर चुना गया। उनके नाम का सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने अपना प्रस्ताव रखा और कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने उनका समर्थन किया। इसके साथ ही हरविंदर कल्याण 15वीं हरियाणा विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बन गए हैं। वहीं जीद से विधायक बने कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। हरविंदर कल्याण करनाल की घरौंडा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। वह रोड समाज से आते हैं। नायब मंत्रिमंडल में एक भी रोड समाज के विधायक को जगह नहीं मिली थी तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि हरविंदर कल्याण को स्पीकर बनाया जा सकता है।

युवा कांग्रेस से राजनीतिक जीवन किया शुरू

हरविंदर कल्याण हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बेहद करीबी माने जाते हैं। बीजेपी के लिए करनाल सीट काफी खास रही है। इस सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। हरविंदर कल्याण ने अपना राजनीतिक जीवन युवा कांग्रेस से शुरू किया था। बाद में बसपा में शामिल हो गए, जहां उन्होंने 2009 के विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। वह बाद में बीजेपी में शामिल हो गए और 2014 में अपनी पहली सीट जीती तब पार्टी ने हरियाणा में सत्ता संभाली। हरविंदर कल्याण ने 2019 और 2024 में भी अपनी जीत बरकरार रखी। गौरतलब है कि जब मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के सीएम बने थे तब हरविंदर कल्याण को मंत्री बनाने की मांग उठी थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। 

BJP की बनी सरकार

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने 90 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके साथ ही बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाने में सफल रही। कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित हो चुका है। अब घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण को विधानसभा का अध्यक्ष और कृष्ण मिड्ढा को उप अध्यक्ष चुना गया है।

यह भी पढ़ें-भारत नहीं इस देश ने रखा Dana तूफान का नाम, जानें क्या है वजह

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें