9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब पार्टी में हो गया था बड़ा हादसा, इलाज का खर्च बचाने के लिए 2 दोस्तों ने युवक को बेरहमी से मार डाला

इस महीने की शुरुआत में लापता 26 वर्षीय युवक की लाश 16 दिन बाद एक कुएं में मिली, शरीर पत्थर से बंधा था। पुलिस के अनुसार, नए साल की पार्टी में गिरने से रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी। इलाज का खर्च बचाने के लिए उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jan 22, 2026

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फाइल फोटो- पत्रिका)

बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस महीने की शुरुआत में 26 साल का एक युवक लापता हो गया था। जिसकी लाश 16 दिन बाद एक कुएं में मिली। उसका शरीर पत्थर से बंधा हुआ था।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस के हवाले से बताया कि नए साल की पार्टी के दौरान मृतक गिर गया था। जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी। चोट लगने के बाद इलाज का खर्च बचाने के लिए कथित तौर पर उसके दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी।

दिहाड़ी मजदूर था मृतक

यह घटना बेंगलुरु दक्षिण जिले के मगदी तालुक के वज्राहल्ली गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूर था।

हत्या का आरोप कंस्ट्रक्शन वर्कर 19 वर्षीय सुदीप और 19 वर्षीय प्रज्वल पर लगा है। जो एक प्राइवेट कंपनी में कार ड्राइवर है। मृतक और दोनों आरोपी मगदी तालुक के कल्याणपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताई पूरी बात

पुलिस ने बताया शराब पार्टी के दौरान, दोस्तों ने विनोद से शराब में मिलाने के लिए कच्चे नारियल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ने को कहा। वह संतुलन खो बैठा और लगभग 30 फीट की ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई। जब विनोद दर्द से चिल्लाया, तो वे घबरा गए और उसे घर ले जाने का फैसला किया।

क्यों आरोपियों ने उठाया ऐसा कदम?

वहीं, घर वापस ले जाते वक्त सुदीप और प्रज्वल को लगा कि गांव वाले उनसे सवाल कर सकते हैं और इलाज में लाखों रुपये का खर्च आएगा, जो उन्हें उठाना पड़ेगा। इस जिम्मेदारी से बचने के लिए, उन्होंने कथित तौर पर विनोद को वज्राहल्ली के पास एक झील में फेंक दिया, जहां लोगों की आवाजाही बहुत कम होती है।

झील में विनोद की मौत हो गई। जिसके बाद दोस्तों ने उसका शव वहां से निकाला और पास के एक कुएं में ले गए। जहां पत्थर से बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए।

दादा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

पुलिस ने आगे बताया कि विनोद जब घर नहीं लौटा, तो उसके दादा ने 2 जनवरी को पुलिस स्टेशन में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाशी शुरू की।

विनोद के माता-पिता बेंगलुरु में रहते हैं। पुलिस ने शहर भर में उसकी खोजबीन की, उन्हें शक था कि वह यहां आया होगा। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया, लेकिन उससे कोई सुराग नहीं मिला।

17 जनवरी को मिली लाश

इसके बाद 17 जनवरी को कुछ युवक कुएं में नहाने गए थे, उन्हें एक शव पत्थर से बंधा हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। विनोद को आखिरी बार अपने दोस्तों के साथ देखा गया था, इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया। आरोपियों ने मेडिकल खर्च के डर से उसे मारने की बात कबूल ली।