
पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की राज्य सरकार मदद कर रही है। अब सोनू सूद भी आगे आए हैं। (फोटो: ANI.)
Sonu Sood flood relief help: पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के लिए एक उम्मीद अभिनेता सोनू सूद ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद (Sonu Sood flood relief) करने का बड़ा अभियान चलाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जो भी इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुआ है, वह अकेला नहीं है। वे हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने का वादा करते हैं। उनका कहना है, “पंजाब मेरी आत्मा है, मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा।” यह संदेश पंजाब के लोगों के लिए बड़ी उम्मीद(Punjab flood help) लेकर आया है। सोनू सूद (Sonu Sood) की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रही है। खाने-पीने, साफ पानी, कपड़े और मेडिकल सपोर्ट जैसे आवश्यक सामान गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। वे (Sonu Sood flood relief help)प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हर संभव सहायता देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं कहा है कि यह मदद नहीं, बल्कि एक वादा है।
पंजाब में इस बाढ़ ने लाखों लोगों की ज़िंदगी तबाह कर दी है। हजारों घरों को नुकसान पहुंचा है और खेत भी जलमग्न हो गए हैं। कई परिवारों ने अपनी पूरी संपत्ति खो दी है। सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटे हुए हैं, लेकिन सोनू सूद जैसी हस्तियों की मदद से लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।
कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कश्मीर में लगभग 2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि हिमाचल में भी हजारों परिवार बेघर हुए हैं। वहां भी राहत कार्य जारी है, लेकिन सोनू सूद की सक्रियता अब तक कम देखी गई है। सवाल उठता है कि क्या वे पंजाब की तरह कश्मीर और हिमाचल में भी मदद के लिए आगे आएंगे?
कई लोगों को उम्मीद है कि सोनू सूद पंजाब की तरह कश्मीर और हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भी आगे आएंगे। उनकी छवि एक सच्चे मसीहा की बन चुकी है, जो संकट की घड़ी में हर मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करते हैं। अगर वे इन राज्यों में भी राहत कार्य शुरू करते हैं, तो यह बाढ़ पीड़ितों के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित होगा।
बहरहाल सोनू सूद की मदद ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों में उम्मीद जगाई है। कश्मीर और हिमाचल के लोगों को भी उनकी इसी तरह की मदद की जरूरत है। सरकारों को चाहिए कि वे सोनू सूद जैसे मददगार लोगों और संगठनों से सहयोग करें ताकि बाढ़ प्रभावितों को जल्द राहत मिल सके।
Updated on:
05 Sept 2025 07:20 pm
Published on:
05 Sept 2025 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग

