10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Holiday: बच्चों की हुई मौज, दिल्ली-हरियाणा समेत इन जगहों पर बढ़ाई छुट्टी, जानें कब तक बंद रहेगी स्कूल

School Holiday: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और हरियाणा में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jan 11, 2026

Winter School Holiday

स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां (File Photo)

School Holiday: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। खराब मौसम को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों पर स्कूलों की शीतकालीन की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी (Delhi Schools Closed) रहेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है। यह अवकाश 1 जनवरी से शुरू हुआ था और 2025–26 के शैक्षणिक कैलेंडर का हिस्सा है।

बता दें कि शिक्षा निदेशालय ने हर साल जनवरी की शुरुआत में पड़ने वाली भीषण ठंड, घने कोहरे और कम दृश्यता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। खासकर सुबह के समय छोटे बच्चों के लिए स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो सकता है।

यूपी में भी स्कूल रहेंगे बंद

वहीं यूपी में भी कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियां (UP School Closed) बढ़ा दी गई हैं। शीतलहर की स्थिति को लेकर आगरा में 12 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। गौतमबुद्ध नगर में कक्षा-8 तक स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। बता दें कि पहले ये छुट्टियां 10 जनवरी तक थीं, लेकिन ठंड के चलते ये छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

हरियाणा में बढ़ाई छुट्टियां

हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। स्कूलों में नियमित पढ़ाई 16 जनवरी से शुरू होगी।

पंजाब में भी बंद रहेगी स्कूल

पंजाब भर में ठंड और कोहरे की बढ़ती चपेट में आने के कारण सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे और कक्षाएं 14 जनवरी से फिर से शुरू होंगी।

तेलंगाना में 16 जनवरी तक बढ़ाई छुट्टी

कनुमा को वैकल्पिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद प्रदेश में संक्रांति की छुट्टियां 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं और स्कूल 17 जनवरी, 2026 को फिर से खुलेंगे।

अभिभावकों को दी सलाह

वहीं अभिभावकों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी गई है। कुछ स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं जारी रख सकते हैं, लेकिन ऑफलाइन कक्षाएं शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद ही शुरू होंगी।