7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस पर पंजाब और हरियाणा में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, जानें इसके पीछे की वजह

Republic Day Tractor Rally: SKM ने बताया कि उसने पहली बार 26 जनवरी 2021 को दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर परेड आयोजित की थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jan 26, 2026

Republic Day tractor rally

गणतंत्र दिवस पर किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च (Photo-IANS)

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब और हरियाणा में  संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया। साथ ही अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। पंजाब में इन ट्रैक्टर परेडों को ‘पीपुल्स मार्च’ नाम दिया गया। 

किसानों द्वारा दोपहर 12 बजे से ट्रैक्टर परेड शुरू की गई, जो कि शाम 4 बजे तक चली। बता दें कि राज्य में SKM से जुड़े 34 किसान संगठनों ने अलग-अलग जिलों में इन परेडों में हिस्सा लिया।

क्यों निकाली ट्रैक्टर रैली?

SKM ने बताया कि उसने पहली बार 26 जनवरी 2021 को दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर परेड आयोजित की थी। उस समय परेड को आउटर रिंग रोड तक अनुमति मिली थी, लेकिन कुछ किसान मध्य दिल्ली और लाल किले तक पहुंच गए थे, जिससे देशभर में विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद से SKM हर साल गणतंत्र दिवस पर जिला और ब्लॉक स्तर पर ट्रैक्टर परेड के जरिए किसानों की मांगों को उठाता रहा है।

भूमि अधिकार कार्यकर्ता की रिहाई की मांग

ट्रैक्टर परेड में सांझा मजदूर मोर्चा के बैनर तले खेत मजदूर संगठनों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने पंजाब के भूमि अधिकार कार्यकर्ता और जमीन प्राप्ति संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुकेश मलौद की रिहाई की मांग की। बता दें कि 30 दिसंबर को मुकेश मलौद को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने भूमि अधिकार आंदोलन से जुड़े मामले में किसान नेता को पकड़ा था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। 

ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए युवा

बता दें कि मानसा जिले के युवा ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए। मानसा की परेड दोपहर में ठुठियांवाली गांव की अनाज मंडी से शुरू होकर कॉलेज रोड, मानसा शहर और जिला अदालत परिसर से गुजरते हुए वापस लौटी।

‘युवा अपनी मांगों को लेकर जागरूक’

ट्रैक्टरों पर यूनियन के झंडे लगाए किसान कतारों में मार्च करते दिखे। इस दौरान कुछ युवाओं ने क्रांतिकारी गीत बजाए और नारेबाजी की। पंजाब किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरा सिंह भैनीबाघा ने कहा, “यह किसानों की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर एक शांतिपूर्ण विरोध था। हमने गणतंत्र दिवस के किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में बाधा नहीं डाली। परेड दोपहर बाद शुरू हुई और शाम तक खत्म हो गई। मानसा जिले में आठ अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर परेड आयोजित की गई।”