11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए मसीहा बने सोनू सूद, मदद के लिए दिया ये बड़ा ऑफर

सिर्फ सोनू सूद ही नहीं बल्कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 10, 2026

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इस समय कानूनी और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। चेक बाउंस केस में कोर्ट के ऑर्डर के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा और वे इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे राजपाल यादव को बॉलीवुड के बड़े सितारों का साथ नहीं मिला। ऐसे में वे टूट गए और सरेंडर से पहले इमोशनल भी हो गए। बड़े सितारों की अनदेखी के बीच रील से ज्यादा रीयल हीरो की तौर पर पहचान बनाने वाले सोनू सूद आगे आए और राजपाल यादव की मदद का फैसला किया। उन्होंने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का मौका दिया है। सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार किरदार दिए हैं. लेकिन जिंदगी कभी-कभी नाइंसाफी कर जाती है, ना कि टैलेंट की कमी से, बल्कि समय की मार से. सिर्फ सोनू सूद ही नहीं बल्कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।