राघव-परिणीति बने पैरेंट्स (Photo-ANI)
दिवाली पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के घर पर किलकारी गूंजी है। रविवार को दोनों पैरेंटस बन गए हैं। एक्ट्रेस चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस का साथ यह खुशखबरी शेयर की। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- आखिरकार वह आ गया! हमारा बेबी बॉय।
उन्होंने लिखा- वह आ गया। हमारा नन्हा सितारा आ चुका है और पुरानी जिंदगी अब बस एक धुंधला सपना है। बाहें भरी हैं, दिल खुशी से भरा है। पहले हम एक-दूसरे के थे, अब हमारा सब कुछ है। प्यार और आभार, परिणीति और राघव।
हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस परिणीति को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राघव भी एक्ट्रेस के साथ है। इसके अलावा परिणीति और राघव का भी परिवार भी मौजूद है। अब पूरा परिवार दिवाली के मौके पर नन्हे मेहमान के आने का जश्न मना रहा है।
एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहै हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी दोनों को बधाई दे रहे हैं। पोस्ट पर कृति सेनन और अनन्या पांडे ने भी बधाई दी है। हालांकि फैंस के लिए यह कोई अचानक खबर नहीं हैं, क्योंकि अगस्त में ही दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गर्भावस्था की जानकारी दे दी थी।
उन्होंने लिखा था- 'हमारा छोटा सा ब्रह्मांड... अपने रास्ते पर है, असीम आशीर्वाद।' तब से ही उनके चाहने वाले इस खास खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें पति-पत्नी पार्क में टहलते दिखाई दे रहे थे।
बता दें कि साल 2023 में आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की उदयपुर में शादी हुई थी। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे।
Updated on:
19 Oct 2025 06:14 pm
Published on:
19 Oct 2025 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग