5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

₹1.5 लाख करोड़ का निवेश, लाखों सैलरी! CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान- पंजाब बन रहा है ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब

पंजाब तेजी से एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब के रूप में उभर रहा है। CM भगवंत मान की हिंदुजा ग्रुप के साथ मीटिंग के बाद कंपनी ने राज्य में इन्वेस्टमेंट में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

2 min read
Google source verification

पंजाब को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार की कोशिशों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व प्रसिद्ध हिंदुजा ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ आज हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद कहा कि कंपनी ने पंजाब में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। बैठक के दौरान राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश-अनुकूल नीतियों और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश हुए प्राप्त

मुख्यमंत्री ने पंजाब को एक स्थिर, भविष्य के लिए तैयार और व्यवसाय-अनुकूल राज्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि मार्च 2022 से अब तक राज्य को लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 5.3 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इन निवेश प्रस्तावों से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, डिजिटल सेवाएं, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में स्पष्ट रोडमैप तैयार हुआ है।

पंसदीदा राज्य बन रहा पंजाब- सीएम मान

बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “निवेश के दृष्टिकोण से पंजाब देश का सबसे पसंदीदा राज्य बन रहा है। यहां मजबूत बुनियादी ढांचा, पर्याप्त बिजली आपूर्ति, कुशल मानव संसाधन, बेहतरीन सड़क, रेल और हवाई संपर्क, उन्नत दूरसंचार नेटवर्क और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की अनुकूल व्यवस्था मौजूद है।”

उन्होंने कहा कि पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहन, वित्तीय व डिजिटल सेवाएं, डिजिटल परिवर्तन और साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, औद्योगिक व रियल एस्टेट सहयोग तथा रणनीतिक निवेश जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब की उद्यमी संस्कृति, लचीलापन और समृद्ध विरासत हिंदुजा ग्रुप जैसे वैश्विक समूहों के लिए बड़े अवसर प्रदान करती है।”

ऊंचाइयों को छू रहा प्रदेश

मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि पंजाब पारंपरिक रूप से देश की खाद्य सुरक्षा का प्रमुख आधार रहा है, लेकिन अब राज्य का औद्योगिक क्षेत्र भी तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट, हैंड टूल, साइकिल उद्योग, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में पंजाब की मजबूत पहचान बन चुकी है।

उन्होंने बताया कि नेस्ले, क्लास, फ्रूडेनबर्ग, कारगिल, वर्बियो और डैनोन जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां पहले ही पंजाब में निवेश कर चुकी हैं और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, यूएई, फ्रांस और अन्य देशों की कंपनियों की बढ़ती रुचि से पंजाब की वैश्विक पहुंच और मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब की विकास गाथा अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन राज्य तेजी से भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के निवेशकों के लिए एक पसंदीदा निवेश गंतव्य बनकर उभर रहा है।”