11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय नागरिकों को अकेला नहीं छोड़ेंगे, ईरान-इजरायल संघर्ष पर PM मोदी का बड़ा बयान

PM नरेंद्र मोदी ने आज केरल के एर्नाकुलम में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने US-इजरायल और ईरान संघर्ष की वजह से विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर बड़ा दावा किया है।

3 min read
Google source verification
PM Modi

PM मोदी ने एर्नाकुलम (केरल) में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया (Photo- PM 'X' Account)

Iran–Israel conflict: PM नरेंद्र मोदी ने आज केरल के एर्नाकुलम में करीब 11 हजार करोड़ रुपए की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा- ये परियोजनाएं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी, पर्यटन को प्रोत्साहित करेंगी और केरल के लोगों के जीवन स्तर को सुगम बनाएंगी। आज समुद्री शैवाल उत्पादन में नए अवसर उभर रहे हैं। हमारी सरकार इन्हें प्रोत्साहित कर रही है। इसी प्रकार हम आधुनिक मछली पालन प्रणालियों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

भारतीयों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा

एर्नाकुलम में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के मौके पर PM मोदी ने मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। PM ने कहा कि सरकार हर स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और पश्चिम एशिया में रहने और काम करने वाले भारतीय नागरिकों को सहायता देने के लिए के प्रयासों का समन्वय कर रही है। खाड़ी देश वहां काम कर रहे भारतीयों की पूरी देखभाल कर रहे हैं। मैं इसके लिए उनका आभारी हूं।

ईरान और अमेरिका-इजरायल संघर्ष बढ़ने के बाद से भारतीय दूतावास अपने नागरिकों के संपर्क में हैं और आवश्यक सहायता दी जा रही है। भारत सरकार अपने नागरिकों को अकेला नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर PM मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के समय विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा भारत

विकास योजनाओं के उद्घाटन के मौके पर PM मोदी ने कहा कि भारत आज मैन्युफैक्चरिंग का बहुत बड़ा हब बन रहा है। AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे हर काम के लिए, ज्यादा एनर्जी चाहिए, ज्यादा से ज्यादा ग्रीन और क्लीन एनर्जी की आवश्यकता है। और भारत सोलर पावर के मामले में दुनिया के टॉप के देशों में से एक बन चुका है। हमारा प्रयास है कि केरला भी सोलर पावर जेनरेशन में और आगे बढ़े। इसी मकसद से आज वेस्ट कल्लाडा, उसमें 50 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई है। केरल में बहुत बड़ी संख्या में वॉटर बॉडीज हैं। इसलिए, यहां फ्लोटिंग सोलर पावर क्षेत्र में बहुत संभावना है।

पूरी दुनिया में हो रही भारत की प्रशंसा

PM मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे निवेश के लिए भारत की प्रशंसा करती है। इस वर्ष जो केंद्र सरकार का बजट आया है, उसमें भी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिकॉर्ड फंड रखा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे इस निवेश का बहुत अधिक फायदा केरल को मिल रहा है। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत शोरनूर जंक्शन, कुट्टि-पुरम और चंगनासेरी रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया गया है। इसके साथ ही शोरनूर–नीलांबुर रेल लाइन के एक बड़े सेक्शन का विद्युतीकरण किया गया है। आज पालक्कड़–पोल्लाच्ची ट्रेन सेवा की शुरुआत भी हुई है। इससे केरलम और तमिलनाडु, दोनों राज्यों के लोगों को और अधिक सुविधा होगी।

PM मोदी ने इन परियोजनाओं का किया शुभारंभ

PM मोदी एर्नाकुलम में भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉली-प्रोपाइलीन यूनिट का उद्घाटन किया। इस परियोजना में 5 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है। इस यूनिट की क्षमता 400 किलो टन प्रति वर्ष है। पॉली-प्रोपाइलीन पैकेजिंग, ऑटोमोटिव घटकों, चिकित्सा उपकरणों, वस्त्रों और घरेलू उत्पादों में उपयोग होने वाली एक आवश्यक सामग्री है।

PM ने 2 प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। पहली परियोजना राष्‍ट्रीय राजमार्ग-66 के थलापडी-चेंगला खंड पर 6 लेन का निर्माण है, जिसे 2 हजार 650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह कासरगोड और कन्नूर तथा मंगलौर और मुझापिलंगड सहित पड़ोसी क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा। दूसरी परियोजना वेंगलम से रामनट्टुकरा तक कोझिकोड बाईपास का 6 लेन का निर्माण है। इसकी लागत लगभग 2 हजार 140 करोड़ रुपए है।