30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, Sep 03, 2024

झारखंड में चुनाव से पहले ही NDA में सीटों को लेकर हलचल तेज, नीतीश के करीबी ने कर दी बड़ी डिमांड

Patna: बिहार सरकार के मंत्री जमा खां ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में विकास का एक नया तरीका दिखाया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है और इसके साथ ही राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन की चर्चा भी तेज हो गई है। जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर जताई जा रही संभावना के बीच मंगलवार को बिहार सरकार के मंत्री जमा खां ने प्रतिक्रिया दी। झारखंड विधानसभा चुनाव में जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन की संभावनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि यह निर्णय हमारे नेता नीतीश कुमार लेंगे। मुझे लगता है इस मामले पर हमारे नेता नीतीश कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता बैठकर फैसला करेंगे और उनके फैसले को बिहार और झारखंड की जनता स्वीकार करेगी, क्योंकि नीतीश कुमार ने काम किया है।

नीतीश कुमार ने बिहार में विकास का एक नया तरीका दिखाया

बिहार सरकार के मंत्री जमा खां ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में विकास का एक नया तरीका दिखाया है। इसमें वे जाति की नहीं, जमात की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा विकास को महत्व दिया है। उनके नेतृत्व में बिहार में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व में झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होता है, तो जदयू वहां भी चुनाव जीतेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी झारखंड में भी सफलता प्राप्त करेगी।

नीतीश कुमार देश भर में जाति जनगणना कराना चाहते थे

जातिगत जनगणना को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश भर में जाति जनगणना कराना चाहते थे। वहीं, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसंवाद यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जनता को यह पता है कि उनकी यात्रा कितनी सफल होगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में ही उनकी औकात का पता चल गया था, लोकसभा चुनाव में भी जनता ने उन्हें उनकी औकात बता दी, कुछ कहने की बात नहीं है।

जल्द होने वाला है झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है। इसी साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा का चुनाव कराया जाएगा। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। झारखंड में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था।

ये भी पढ़ें: बलात्कारियों को फांसी देने वाला कानून सरकार जल्दबाजी में लाई, अपराजिता बिल को लेकर BJP का दावा

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें