7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम फिर लेगा करवट: अगले 72 घंटे होगी जोरदार बारिश, इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: देश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम फिर करवट लेने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 05, 2026

IMD issues heavy rain alert

IMD issues heavy rain alert

मानसून (Monsoon) के 2025 सीज़न में देशभर में भारी बारिश देखने को मिली और कई राज्यों में तो इस दौरान इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। अभी भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। अब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम फिर करवट लेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 72 घंटे भारी देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून 2025 सीज़न ने हर साल की तरह केरल में ही सबसे पहले दस्तक दी थी। तभी से राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था, जो अभी भी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब केरल में मौसम फिर करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे केरल में कई जगह जोरदार बारिश होगी।

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पश्चिम बंगाल में मानसून 2025 सीज़न के दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली। हालांकि सीज़न के खत्म होने के बाद राज्य में बारिश का दौर भी खत्म हो गया था, लेकिन अब फिर से राज्य में बारिश शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब पश्चिम बंगाल में मौसम फिर करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे पश्चिम बंगाल में कई जगह झमाझम बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब देश में मौसम फिर करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, यनम और रायलसीमा में अगले 72 घंटे जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में भी झमाझम बादल बरसने की संभावना है।