
RRB NTPC Graduate Level Exam 2026
RRB NTPC Graduate Level Exam 2026: NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CEN 06/2025)) के लिए RRB ने सिटी स्लिप जारी कर दी है। ये परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउन डाउनलोड कर सकते हैं। CBT--1 परीक्षा 16 और 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। बता दें कि RRB द्वारा की गई यह स्लिप केवल परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए है। यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है।
RRB की NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा (CEN 06/2025) 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग परीक्षा की तारीख के अनुसार जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा 3 पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:45 से 2:15 बजे तक होगी और तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4:30 से 6:00 बजे तक होगी। एग्जाम सेंटर का गेट 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को तय समय के अनुसार पहुंचना होगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ओरिजिनल आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। परीक्षा के दिन चाक-चौबंध सुरक्षा होगी। परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और मेटल डिटेक्टर चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
Updated on:
07 Mar 2026 07:37 pm
Published on:
07 Mar 2026 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
