6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 07, 2026

LPG Price Hike: बिगड़ा रसोई का बजट, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें कितने रुपए महंगा हुआ एलपीजी

Domestic Gas Cylinder Price: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नए रेट लागू होने के बाद 14.2 किलो का सिलेंडर 942 रुपये का हो गया है। जानें ताजा LPG कीमतें और आपकी रसोई के बजट पर इसका असर।

Domestic LPG cylinder price hike in India.

गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपए का इजाफा किया है।

Domestic LPG Cylinder Price Increase: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। दूध, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बाद रसोई गैस के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।

समाचार एजेंसी पीटीआई सूत्रों ने बताया कि तेल एवं गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 942 रुपए हो गई है।

दिल्ली-एनसीआर में अब उपभोक्ताओं को 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए में मिलेगा, जबकि 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत 339 रुपए तय की गई है। दूसरी ओर 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत 3,113.50 रुपए पर स्थिर बनी हुई है।

तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

तीन महीने में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ाए गए थे। इस संबंध में तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती उर्जा लागत और घरेलू स्तर पर हो रहे नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ीं। गैस कंपनियों ने बताया कि इस वृद्धि से घरेलू एलपीजी बिक्री में हुए नुकसान की आंशिक रूप से ही भरपाई होगी।

LPG से पहले बढ़े थे पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से पहले पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम भी बढ़े थे। मई के मध्य से जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.50 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है, वहीं CNG के दाम भी लगभग 6 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं।

हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के बावजूद सरकारी तेल कंपिनयां बिक्री पर दवाब झेल रही है। एक अनुमान के मुताबिक, कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपए प्रति लीटर और डीजल 33.6 रुपए प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बावजूद इसके अभी भी लागत से कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल बेचे जा रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें