7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिनों से बासी खाना परोस रही थी पत्नी, पति ने गुस्से में जमकर की पिटाई फिर…

बेंगलुरु में तीन दिन पुराने सांभर को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसके बाद 27 वर्षीय महिला ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 07, 2026

kavya

मृतका काव्या (फोटो- Divya Gandotra Tandon एक्स पोस्ट)

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक साधारण घरेलू विवाद ने अचानक इतना खतरनाक मोड़ ले लिया कि उसके चलते एक महिला की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका महिला की पहचान 27 वर्षीय काव्या के रूप में हुई है। काव्या का कथित तौर पर सांभर को लेकर अपने पति से विवाद हो गया था जिसके बाद उसने कीटनाश पीकर अपनी जान दे दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

काव्या ने परोसा तीन दिन पहले बना सांभर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गुरुवार को घर में खाना परोसने के दौरान यह विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि काव्या ने वही सांभर गर्म कर के परोसा जो तीन दिन पहले बनाया गया था। इसी बात पर पति रंगास्वामी ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान पति ने काव्या को अपशब्द कहे और उसके साथ मारपीट भी की। परिवार के लोगों के अनुसार बहस के बाद काव्या काफी परेशान हो गई और कुछ ही देर बाद उसने घर में रखा खेती के उपयोग में आने वाला कीटनाशक पी लिया।

जहर खाने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत

कीटनाशक पीने के कुछ समय बाद काव्या की तबीयत अचानक बिगडने लगी। घर के लोगों ने देखा कि उसे उल्टियां हो रही हैं और वह बेहद कमजोर महसूस कर रही है। घबराए परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने लगे। पुलिस के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारण की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद, पारिवारिक माहौल और अन्य परिस्थितियों की विस्तार से जांच की जा रही है। काव्या और रंगास्वामी की शादी को करीब पांच साल हो चुके थे और उनका चार साल का बेटा है।