7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जींद की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: 4 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत, 20 मजदूर झुलसे, बाहर से लगा था ताला

हरियाणा के जींद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। रंग-गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग जाने से चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में 20 मजदूर बुरी तरह झुल गए है।

2 min read
Google source verification
fire

जींद की फैक्ट्री में आग (फाइल फोटो)

Jind Color Factory Fire: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों इलाके में शनिवार को एक रंग-गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा इतना भयानक था कि फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लगा होने के कारण अंदर फंसे मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। परिणामस्वरूप चार महिला मजदूर जिंदा जलकर मर गईं, जबकि करीब 20 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे 30 मजदूर, बाहर लगा था ताला

घटना भाट कॉलोनी स्थित इस फैक्ट्री में हुई, जहां होली के रंग और गुलाल का उत्पादन होता था। उस समय फैक्ट्री में लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बाहर से ताला लगा होने के कारण मजदूर अंदर फंस गए थे। लोगों ने दरवाजा तोड़कर कई मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन देर होने से चार महिलाओं की मौत हो गई। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा!

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर में धुआं व लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल मजदूरों को पहले सफीदों के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कई गंभीर मरीजों को पानीपत के बेहतर अस्पताल रेफर किया गया। उनका इलाज जारी है।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में मातम का माहौल है। मृतक महिलाओं के परिजन रो-रोकर बिलख रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि ताला लगे होने के कारण वे समय पर बाहर नहीं निकल सके, जिससे हादसा और भयानक हो गया। प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की जा रही है।