Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, नामों को लेकर आई यह बड़ी जानकारी

Jharkhand New Cabinet: गुरुवार को सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। गुरुवार दोपहर 12 बजे राभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि अभी नामों का ऐलान नहीं हुआ है।

2 min read

रांची

image

Ashib Khan

Dec 04, 2024

hemant soren

hemant soren

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे इंडिया गठबंधन के पक्ष में आए और एक बार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है। हेमंत सोरेन ने सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। अब गुरुवार को सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल (Jharkhand Cabinet Expansion) का विस्तार होगा। गुरुवार दोपहर 12 बजे राभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि अभी नामों का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार JMM कोटे से 6, कांग्रेस से 3-4 और RJD से एक मंत्री बनेगा। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जेएमएम सांसद महुआ माजी (Mahua Maji) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास हर वर्ग को प्रधिनिधित्व देना होगा। सभी हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के राज्य को देश का नंबर वन प्रदेश बनाने के सपने को पूरा करेंगे। इस कार्यकाल में झारखंड और आगे बढ़ेगा और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा।

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोली कांग्रेस

मंत्रिमंडल विस्तार पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि यह शुरू से परंपरा रही है कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व नाम को तय करके सीएम के पास भेजती है और उसके बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल को भेजते हैं, फिर शपथ ग्रहण समारोह होता है। शपथ ग्रहण की तिथि तय है। 

कल मंत्रिमंडल का होगा विस्तार-गुलाम अहमद

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने बताया कि गुरुवार को झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और इसके बाद 9 दिसंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। नामों की घोषणा राजभवन करेगा, यह परमाधिकार राजभवन का है। कल 12 बजे आप सबको देखेंगे। हम नाम सीएम को भेजेंगे वे उसे राजभवन को भेजेंगे और कल 12 बजे तक मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। 

28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने ली थी शपथ

बता दें कि प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। विधानसभा चुनाव परिणाम में जेएमएम नीत गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की थी। इंडिया गठबंधन को 56 सीटें और एनडीए गठबंधन को 24 सीटें मिली थी। जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

(सोर्स- एक्स)

यह भी पढ़ें-MCOCA case: AAP विधायक Naresh Balyan की फिर बढ़ी मुश्किलें, जमानत मिलने के बाद अब इस मामले में हुए गिरफ्तार