13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से पहुंचे मुंबई, सरकार बोली – गैस पर अफवाहें न फैलाएं

भारतीय जहाजॉं को होर्मुज स्ट्रेट से निकलने की अनुमति देने के लिए ईरान से बातचीत चल रही है। इस बीच भारतीय सरकार ने भी गैस के मामले पर अफवाहें न फैलाने के लिए कहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 13, 2026

Indian ship in Strait of Hormuz

Indian ship in Strait of Hormuz (Photo - ANI)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे युद्ध का आज 14वां दिन है और फिलहाल इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि युद्धविराम कब होगा। दोनों पक्षों की तरफ से हमले जारी हैं। इस युद्ध से मिडिल ईस्ट में तो जान-माल का नुकसान हो ही रहा है, साथ ही दुनियाभर में कई देशों में तेल और गैस का संकट भी पैदा हो गया है, क्योंकि दुनियाभर का करीब 20-30% तेल होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से होकर गुज़रता है, जिस पर ईरान का कंट्रोल है।

दो जहाज आए भारत

गुरुवार को तेल से भरे दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रते हुए मुंबई पहुंच गए। अन्य जहाज़ों को भी होर्मुज स्ट्रेट से निकलने देने की बातचीत चल रही है। युद्ध की वजह से फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट को बंद ही रखा गया है।

सरकार बोली - गैस पर अफवाहें न फैलाएं

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध (Middle East War) के चलते भारत के कई शहरों में एलपीजी संकट पैदा हो गया है, जिसके चलते लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई बड़े शहरों में कई रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलों के बंद होने की खबरें हैं। घरेलू गैस के लिए भी कई जगह कतारें लगी हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि इस बारे में अफवाहें नहीं फैलाई जाएं। सरकार ने दावा किया कि गैस की आपूर्ति ठीक बनी हुई है और घरेलू गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है। अगर होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुज़रने की अनुमति मिल जाए, तो जल्द ही देश में गैस का संकट खत्म हो सकता है।